न्यूजलिंक हिंदी,मथुरा। गोवर्धन क्षेत्र में आर्टिका कार ने सवारियों से भरे ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। सडक हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वहां करीब आधा दर्जन अन्य घायल हुए हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।सड़क हादसा गोवर्धन बरसाना मार्ग स्थित गांव पलसों के समीप हुआ। पलसों के नगला रामकिशन के निकट तेज रफ्तार टेम्पो और अर्टिका कार में आमने सामने से जबरदस्त टक्कर हो गई। पठान कोट निवासी महिला कृष्णा 65 वर्षीय की दर्दनाक मौत हो गई, नरेंद्र और मीना की हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर में भर्ती कराया गया है।
ट्रक में घुसी का कार, हादसा टला

महावन थाना अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे माइलस्टोन 122 पर ट्रक में पीछे से आ रही एक कार अचानक घुस गई। इस दुर्घटना में कार के एयरबैग खुलने की वजह से कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे, कोई जन हानि नहीं हुई। कार चालक ने ट्रक चालक पर अचानक ब्रेक लगाने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत थाना महावन पर की है।
थाना प्रभारी आशा चौधरी ने बताया कि संतोष कुमार पुत्र रमेश प्रसाद गुप्ता निवासी अली मिर्जा रोड नया बाजार मुजफ्फरपुर बिहार अपनी जगुआर कार से परिवार के साथ वृंदावन से बिहारी जी के दर्शन कर यमुना एक्सप्रेस मार्ग से अपने घर लौट रहे थे तभी माइलस्टोन 122 पर ट्रक में उनकी जगुआर कार पीछे से घुस गई इस दुर्घटना में कार का आगे का कुछ भाग क्षतिग्रस्त हो गया लग्जरी कार जगुआर के हादसे के समय एयरबैग खुलने की वजह से कोई जन हानि नहीं हुई। शिकायत पर पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है।

