KANPUR : मेट्रो ने खाली कराने का दिया नोटिस, महिलाएं सड़कों पर आई, कहा- मर जायेंगे पर आवास खाली नहीं करेंगे

यूपीएमआरसी ने मेट्रो के कार्य के लिये मैकरॉर्टगंज कॉलोनी के कई घरों को खाली करने का नोटिस दिया है। इसके विरोध में गुरुवार को क्षेत्र की जनता सड़क पर आकर हंगामा करने लगी।

0
252

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपूर। यूपीएमआरसी ने मेट्रो के कार्य के लिये मैकरॉर्टगंज कॉलोनी के कई घरों को खाली करने का नोटिस दिया है। इसके विरोध में गुरुवार को क्षेत्र की जनता सड़क पर आकर हंगामा करने लगी। महिलाओं ने कहा कि जमाने से रह रहे हैं, मर जायेंगे पर आवास खाली नहीं करेंगे। कहा कि जब तक हिसाब नहीं होगा तब तक मेट्रो के कार्य को एक इंच आगे नहीं बढ़ने नहीं दिया जायेगा।

ये भी पढ़े : Kanpur: गंगा में अशोधित पानी गिरने पर UPPCB ने दी चेतावनी, कहा माघ मेला तक यदि गिरा पानी तो जल निगम होगा जिम्मेदार

मैकरॉबर्टगंज कॉलोनी में कई ऐसे जर्जर घर हैं जो मेट्रो के टनल निर्माण कार्य में ढह सकते हैं। इसको लेकर मेट्रो की टीम ने सर्वे भी किया है। जिसके बाद बुधवार को कॉलोनी को खाली करने के लिये नोटिस दे दिया है। हंगामा कर रही महिलाओं में शामिल रेखा ने बताया कि हम लोग वर्षों से रह रहे हैं। पास में 35 नंबर कॉलोनी में मेट्रो ने जब आवासों को खाली कराया तो पैसा दिया, मकान दिया।

ये भी पढ़े : IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद भारत को एक और झटका, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में दो अंक भी कटे

लेकिन, हम लोगों को बिना किसी मुआवजे के खाली करने को कहा जा रहा है। यह नाइंसाफी है। महिलाओं ने कहा कि इतनी ठंड पड़ रही है, बाल बच्चों को खुले आसमान में लेकर कहां घूमेंगे। मेट्रो वाले आश्वासन दे रहे है कि चार दिन होटल में रखेंगे। लेकिन, इसके बाद कहां जायेंगे। हंगामा कर रहे लोगों ने मांग की कि उन्हें आवास और उचित मुआवजा दिया जाये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here