न्यूज़लिंक हिंदी। पाकिस्तान से नेपाल के जरिए भारत आईं सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर ने हाथ जोड़कर भारत और उत्तर प्रदेश की सरकार से अपने बच्चों की वापसी के लिए अपील की है। गुलाम ने अपने यूट्यूब चैनल के जरिए आकर कहा कि भारत की सरकार, नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ से प्रार्थना है कि वो मेरे बच्चों को वापस मेरे पास भेज दे।
मेरे बच्चे छोटे हैं, वहां उनका धर्म बदला जा रहा है, उनकी पढ़ाई रुक गई है और परवरिश ठीक नहीं हो रही है। ऐसे में उनको वापस भेज दो। एक बाप बच्चों के लिए आपसे हाथ फैलाकर भीख मांग रहा हूं। मेरे बच्चों पर तरस खाओ और उनको वापस भेज दो।
गुलाम ने कहा, मैंने पूरी ईमानदारी से सीमा को अपनी बीवी माना,उसको पूरी इज्जत दी। मैंने जी तोड़ मेहनत करके बच्चों और उसके लिए काम किया और हर खुशी देने की कोशिश की। ये उसको रास नहीं आई, मैंने उस पर भरोसा किया लेकिन वो भरोसे के काबिल ही नहीं थी। मैं आज भी अपनी बात साफ-साफ रख रहा हूं और रखता रहूंगा। ये एक बाप की उम्मीद है कि पाकिस्तान नहीं तो इंडिया, दुबई या कहीं और से मदद होगी और मुझे मेरे बच्चे मुझे फिर से मिल जाएंगे।
हैदर ने सीमा हैदर के साथ-साथ सचिन और वकील एपी सिंह पर भी गुस्सा निकाला है। हैदर ने कहा कि एपी सिंह भी सीमा कोपूरी तरह से बहका रहा है और बच्चों को बाप से अलग करने का काम कर रहा है। हैदर ने ये भी दावा किया कि बच्चों और सीमा को वापस पाकिस्तान डिपोर्ट किया जाना चाहिए और फिर सीमा को जेल भेज देना चाहिए।
सीमा पाकिस्तान और भारत दोनों के लिए खतरा है। बता दें कि पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर 13 मई को नेपाल के रास्ते अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में दाखिल हो गई थी। सीमा हैदर यहां नोएडा में सचिन के घर पर अभी तक रह रही है।
सीमा को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने पर 4 जुलाई को गिरफ्तार किया गया था, बाद में उसको जमानत मिल गई थी। इसके बाद से सीमा हैदर का पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर लगातार बच्चों को वापस भेजने की गुहार लगाता रहा है। और योगी जी हाथ जोड़कर भीख मांग रहा,

