EX हसबैंड अरबाज खान की शादी के बाद अब Malaika arora भी है शादी के लिए तैयार, झलक के सेट पर किया ऐलान

मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने 24 दिसम्बर को मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की है।

0
454

न्यूज़लिंक हिंदी। मलाइका अरोड़ा के एक्स हसबैंड बॉलीवुड एक्टर और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने 24 दिसम्बर को मेकअप आर्टिस्ट शौरा खान से परिवार और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में शादी की है। अरबाज के शादी करने के बाद उनकी एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा भी दोबारा शादी करने का प्लान कर रही है।जिसका हिंट खुद मलाइका ने अपने शो “झलक दिखला जा” के सेट पर दिया है।

ये भी पढ़े : KANPUR : मेट्रो ने खाली कराने का दिया नोटिस, महिलाएं सड़कों पर आई, कहा- मर जायेंगे पर आवास खाली नहीं करेंगे

झलक दिखला जा के सीजन 11 में फराह खान, अरशद वारसी संग मलाइका अरोड़ा भी सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो को जज कर रही हैं। शो के टेली कास्ट के दौरान फराह और मलाइका अक्सर मौज मस्ती करती दिखती हैं। वहीं रिलीज हुए लेटेस्ट प्रोमो में फराह मलाइका से एक प्रश्न पूछती हैं जिसके जवाब में ये हिंट मिल रहा है कि मलाइका दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं।

मलाइका दोबारा करना चाहती हैं शादी?
मलाइका इन दिनों सोनी टीवी के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा के सीजन 11 में फराह खान, अरशद वारसी संग बतौर जज नजर आ रही हैं। शो के दौरान फराह और मलाइका अक्सर मस्ती करती नजर आती हैं। वहीं लेटेस्ट प्रोमो में फराह मलाइका से कुछ ऐसा पूछती हैं जिससे ये हिंट मिल रहा है कि एक्ट्रेस दोबारा शादी करने के लिए तैयार हैं।

ये भी पढ़े : Kanpur: गंगा में अशोधित पानी गिरने पर UPPCB ने दी चेतावनी, कहा माघ मेला तक यदि गिरा पानी तो जल निगम होगा जिम्मेदार

प्रोमो में देखा जा सकता है कि फराह खान मलाइका से पूछती हैं,” “2024 में, क्या आप सिंगल पेरेंट कम एक्ट्रेस से डबल पेरेंट कम एक्ट्रेस बन जाएंगी?” इस सवाल से मलाइका उलझन में जाती है और पूछती हैं, “मुझे फिर से किसी को गोद में लेना पड़ेगा? इसका क्या मतलब है?” इस पर शो की होस्ट गौहर खान दोनों के बीच में इंटफेयर करते हुए जवाब देती हुई समझाती हैं, “इसका मतलब है, क्या आप शादी करने जा रहे हैं?”

100 फीसदी शादी के लिए तैयार हैं मलाइका
इस पर मलाइका ब्लश करते हुए कहती हैं, ”अगर कोई है तो मैं 100 प्रतिशत शादी करूंगी.” ये सुनकर फराह खान हैरानी से कहती हैं। “कोई है नहीं, बहुत है।” मलाइका ने कहा, “जब मैं कहती हूं कोई है, मतलब कोई पूछे शादी के लिए, मैं कर लूंगी।” फराह ने उनसे फिर पूछा, “कोई भी पूछेगा तो कर लोगे?” इस पर मलायका ने हां कहा।“ मलाइका ने अपनी इन बातों से हिंट दे ही दिया है कि वे भी शादी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here