न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस से लखनऊ से दिल्ली जा रही महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ट्रेन के फर्स्ट एड बॉक्स में उल्टी-दस्त की दवा नहीं मिली तो महिला की हालत गंभीर रूप से बिगड़ने लगी। टूंडला स्टेशन पर डॉक्टर ने महिला का उपचार किया।
बता दे कि एक्जीक्यूटिव कोच ई-1 की 56 नंबर सीट पर महिला यात्री एस सिंह की तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें उल्टी-दस्त की शिकायत हुई। इटावा के आगे उनकी तबीयत ख़राब होने लगी। इस पर ट्रेन सुपरिंटेंडेंट को जानकारी दी गई। फर्स्ट एड बॉक्स में उल्टी-दस्त की दवा नहीं मिली।
रेलवे की इस लापरवाही पर ने कोच के ट्रेन अधीक्षक डोरी लाल से स्पष्टीकरण मांगा है कि उन्होंने ट्रेन को रवाना करने से पहले प्राथमिक उपचार की जरूरी दवाओं के न होने की जानकारी क्यों नहीं ली। प्रयागराज मंडल के पीआरओ अमित सिंह ने बताया कि इस बारे में जिम्मेदारों से जानकारी ली गई है। चूक कैसे हुई, इसका पता लगाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें : Ayodhya: रामलला की आरती के लिए बुकिंग शुरू, पहचान पत्र अनिवार्य, जानें समय…

