Uttar Pradesh: सिंघम के नाम से मशहूर, प्रशांत कुमार बनेंगे यूपी पुलिस के नए डीजी

यूपी पुलिस के नए डीजी के नाम की घोषणा कर दी गई है। बता दे कि प्रशांत कुमार यूपी के नए डीजी होंगे।

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी, उत्तर प्रदेश। यूपी पुलिस के नए डीजी के नाम की घोषणा कर दी गई है। बता दे कि प्रशांत कुमार यूपी के नए डीजी होंगे। प्रशांत एक जनवरी 2024 से पदभार संभालेंगे। यूपी के एडीजी ला एंड आर्डर प्रशांत कुमार के प्रमोशन का आदेश जारी हो गया है। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके नाम के लिए सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी है।

हथौड़ी गांव में जश्न का माहौल
प्रशांत कुमार 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। यूपी का डीजी बनाए जाने के बाद हथौड़ी गांव में जश्न का माहौल है। हालांकि, प्रशांत कुमार के परिवार का कोई भी सदस्य यहां नहीं रहता है, लेकिन गांव के लोगों का कहना है कि प्रशांत कुमार के कारण सिवान के हथौड़ी गांव का नाम रोशन हो रहा है।

जानिए प्रशांत कुमार के बारे में….
जानकारी के लिए बता दें कि प्रशांत कुमार का जन्म बिहार के सिवान जिला के हुसैनगंज प्रखंड के छाता पंचायत के हथौड़ी गांव में हुआ था। प्रारंभिक पढ़ाई के बाद ही प्रशांत की पढ़ाई दूसरे राज्यों में हुई। इसके बाद उन्होंने एमबीए, एमएससी और एमफिल की डिग्री पूरी की और आईपीएस में चयनित हुए।

‘सिंघम’ नाम से हैं मशहूर
आईपीएस के लिए चुने जाने के बाद प्रशांत कुमार को तमिलनाडु कैडर मिला, लेकिन 1994 में वह यूपी कैडर में चले गए थे। आईपीएस प्रशांत कुमार लोगों के बीच ‘सिंघम’ के नाम से भी मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें : Kanpur: रेलवे की लापरवाही, महिला की हालत बिगड़ी, नहीं मिली फर्स्ट एड बॉक्स में दवा

प्रशांत कुमार वर्तमान में यूपी पुलिस के एडीजी कानून एवं व्यवस्था के पद पर कार्यरत हैं। ज्ञात हो कि प्रशांत कुमार को उनकी बहादुरी और उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें तीन बार पुलिस मेडल मिल चुका है। 2020 और 2021 में उन्हें वीरता पुरस्कार दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here