Kanpur : कैलाश मंदिर फूलमंडी को श्याम नगर किया गया शिफ्ट, कारोबारियो और ग्राहकों की परेशानी को देखते लिए गया फैसला

कानपुर में फूलों का व्यापार करने वाले कारोबारियो और ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कैलाश मंदिर स्थित फूलमंडी को श्याम नगर अंधामोड पर शिफ्ट कर दिया गया है।

0
306

न्यूज़लिंक हिंदी। कानपुर में फूलों का व्यापार करने वाले कारोबारियो और ग्राहकों को कोई परेशानी न हो इसके लिए कैलाश मंदिर स्थित फूलमंडी को श्याम नगर अंधामोड पर शिफ्ट कर दिया गया है। जिसका शुभारंभ 30 दिसंबर से हो जाएगा इसके संबंध में फूल उत्पादक कल्याण सेवा समिति के पदाधिकारियों ने कानपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि जो शिवाला कैलाश मंदिर में फूलमंडी लग रही है वो अवैध है।

ये भी पढ़े : EX हसबैंड अरबाज खान की शादी के बाद अब Malaika arora भी है शादी के लिए तैयार, झलक के सेट पर किया ऐलान

नगर निगम द्धारा फूलमंडी को श्याम नगर में शिफ्ट कर दिया गया है। क्योंकि शिवाला में मंडी लगने से वाहनों की पार्किंग और आमजनमानस को निकलने में कई समस्या और भी कई दिक्कते झेलनी पड़ रही है।

कमेटी के संरक्षक सोनेलाल यादव ने बताया कि शिवाला कैलाश मंदिर में फूल मंडी लग रही है वह घनी आबादी के बीच है और अवैध है जिससे दीपावली, कृष्ण जन्माष्टमी, बसंत पंचमी आदि त्योहारो पर जन सैलाब उमड़ पड़ता है। जिससे फूल उत्पादक किसानों के लोडर व अन्य वाहन, बड़ी गाड़ियो के आने जाने में दिक्कत होती है और भीड़ अधिक हो जाने से स्थानीय लोगों से भी आए दिन झगड़ा बना रहता है।

ये भी पढ़े : KANPUR : मेट्रो ने खाली कराने का दिया नोटिस, महिलाएं सड़कों पर आई, कहा- मर जायेंगे पर आवास खाली नहीं करेंगे

जिससे फूल उत्पादक, किसान तथा फूलों के व्यवसाय करने वालो को बहुत परेशान हो जाती है और त्योहार का फायदा हानी बदल जाता है। इन्ही सब समस्याओं को देखते हुए किसानों और व्यवसायी को कोई दिक्कत ना हो इसलिए मंडी को श्याम नगर में शिफ्ट कर दिया गया है। जहां पर रेलवे स्टेशन,बस की सुविधा और पार्किंग की भी सुविधाएं हैं जिससे इस प्रकार की कोई समस्या नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here