राम मंदिर: पीएम मोदी के अयोध्या दौरे को लेकर तैयारियां तेज, सड़क पर लगे स्कैनर, बूम बैरियर का भी उपयोग

अयोध्या: पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राम नगरी में सुरक्षा को लेकर ड्रोन के जरिए चौकसी परखी गई।

0
282

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 30 दिसंबर यानी शनिवार को अयोध्या दौरा है. इससे पहले शुक्रवार को सुरक्षा कर्मियों ने रिहर्सल किया। प्रधानमंत्री का फ्लीट अयोध्या एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से निकला जो हाईवे होते हुए धर्मपथ व रामपथ के रास्ते टेढ़ी बाजार होकर अयोध्या रेलवे स्टेशन पहुंचा। फ्लीट में करीब 50 से ज्यादा गाड़ियां थी। धर्मपथ और रामपथ पर सड़क के दोनों किनारो पर बेरिकेडिंग लगा दी गई है। गली कूंचों से भी लोगों को सड़क पर निकलने नहीं दिया जा रहा है। एयरपोर्ट व रेलवे स्टेशन पर भारी सुरक्षा बल तैनात है।

पूरी अयोध्या को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। राम नगरी में सुरक्षा को लेकर ड्रोन के जरिए चौकसी परखी गई। ड्रोन उड़ाकर रिहर्सल किया गया। उधर, रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जय वर्मा अयोध्या धाम स्टेशन पहुंची। अमृत भारत ट्रेन भी अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंच गई है। इसी बीच राम मंदिर में लगने जा रहे विशाल घंटे की तस्वीर भी सामने आयी है। जिस जगह प्रधानमंत्री पहुंचेंगे उस स्थल को भी तैयार किया जा रहा है।

राम मंदिर परिसर में सुरक्षा और सुरक्षा सुविधाओं की स्थापना पर, महाप्रबंधक, राजकीय निर्माण निगम सीके श्रीवास्तव ने बताया की “अयोध्या राम मंदिर की सुरक्षा के लिए, हमने विभिन्न सुरक्षा सुविधाओं को स्थापित किया है। हमने सड़क पर स्कैनर लगाएं हैं जो जांच करेगा कि वाहन में कोई आपत्तिजनक वस्तु तो नहीं है…हम बूम बैरियर का भी उपयोग कर रहे हैं…हम साइटों की उपलब्धता के अनुसार ये व्यवस्था कर रहे हैं…हमने चार तरफ सीसीटीवी लगाए हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here