Hamirpur: हिन्दू से मुस्लिम बने नायब तहसीलदार का विवादों से नाता, छह साल में बनाई करोड़ों की संपत्ति

नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के पिता के ने बताया कि उसने छह साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। हालहीं में शहर में उसके 10 से अधिक प्लाट, मकान व फ्लैट हैं।

0
626

न्यूज़लिंक हिंदी, हमीरपुर। मौदहा तहसील में तैनात नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का धर्मांतरण करा निकाह कराने के मामले में नया खुलासा हुआ है। बता दे कि नायब तहसीलदार ने तीन नौकरियां छोड़ी थी, फिर भी उसने छह साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली। आशीष के पिता ठेला लगाकर मिठाई बेचते हैं।

अब नायब तहसीलदार दूसरी शादी के फेर में फंस गए। कार्रवाई की तलवार भी लटक गई है। नायब तहसीलदार के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई की संस्तुति कर रिपोर्ट शासन को भेज दी गई है। उन्हें कलक्ट्रेट से संबद्ध कर दिया गया है। आशीष गुप्ता को मौदहा तहसील से हटाकर खन्ना क्षेत्र का चार्ज मुस्करा क्षेत्र के नायब तहसीलदार सत्यप्रकाश वर्मा को दिया गया है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता का यूसुफ बनकर मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। साथ ही मुस्लिम युवती से निकाह करने की बात सामने आई थी। जिसके बाद पूरा मामला खुला।

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि बिना तलाक दूसरी शादी करने के मामले में नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर शासन को रिपोर्ट भेजी गई है। आगे की कार्रवाई शासन के निर्देशानुसार की जाएगी।

जानें नायब तहसीलदार के बारे में
इनके पिता राजाबेटा गुप्ता नौबस्ता के हनुमानगढ़ी मंदिर के बाहर ठेले पर मिठाई बेचते हैं। राजा बेटा गुप्ता के परिवार में पत्नी उमा देवी, दो बेटे आशीष और अंशज उर्फ प्रिंस हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, आशीष की पहली नौकरी फील्ड गन फैक्टरी में लगी थी। इसके बाद कानपुर देहात के अकबरपुर पुखरायां में लेखपाल के पद पर तैनात हुआ, फिर काननूगो बना।

आखिरी में मौदहा में नायब तहसीलदार की नौकरी मिली थी। अशीष की पत्नी आरती ने जो एफआईआर हमीरपुर की कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। उसमें अपना पता 14 एच, हनुमंत विहार लिखा है, जबकि सही पता 791/29 नारायणपुरी नौबस्ता है।

बनाई करोड़ों की संपत्ति
नायब तहसीलदार आशीष गुप्ता के पिता के ने बताया कि उसने छह साल में करोड़ों की संपत्ति बना ली है। हालहीं में शहर में उसके 10 से अधिक प्लाट, मकान व फ्लैट हैं। अकबरपुर में भी उसकी संपत्ति है। वहां गेस्ट हाउस बनाने वाला था। वहीं पड़ोसी दुकानदारों का कहना था राजाबाबू मिठाई का ठेला बस दिखावे के लिए लगाते थे। जरूरतमंद लोगों के प्लाट व मकान कम दामों पर खरीद लेते थे।

दूसरी शादी के फेर में फंसे
नौबस्ता के नारायणपुरी में रहने वाला आशीष गुप्ता तीन सरकारी नौकरियां छोड़ने के बाद नायब तहसीलदार बना। उसने पहली शादी रिश्ते में बहन लगने वाली आरती गुप्ता से की थी। दोनों का प्रेम-विवाह हुआ था। उसके बाद आशीष का हमीरपुर के मौदहा में मदद मांगने वाली गैर समुदाय की महिला से प्रेम प्रसंग हो गया।

ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh: सिंघम के नाम से मशहूर, प्रशांत कुमार बनेंगे यूपी पुलिस के नए डीजी

इस मामले ने जोर तब पकड़ा जब आशीष के धर्म परिवर्तन करने के बाद मस्जिद में नमाज पढ़ने का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। पता चला कि आशीष अब यूसुफ बन गया और युवती से निकाह कर लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here