कोहरे का कोहराम : खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर 80 फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट, यात्री परेशान

सर्दियों के मौसम में न सिर्फ लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ता है, बल्कि धुंध और कोहरे के चलते भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। धुंध का सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिलता है।

0
308

न्यूज़लिंक हिंदी। सर्दियों के मौसम में न सिर्फ लोगों को कड़ाके की ठंड से जूझना पड़ता है, बल्कि धुंध और कोहरे के चलते भी लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। धुंध का सबसे ज्यादा असर यातायात पर देखने को मिलता है। खराब मौसम की वजह से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से अब तक करीब 80 फ्लाइट्स डिले यानी देरी से चल रही हैं।  एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं।

ये भी पढ़ें : Goa: Sunburn EDM Festival में कांग्रेस-AAP ने उठाया सनातन और हिंदू धर्म का मुद्दा, जानें पूरा मामला

दिल्ली एयरपोर्ट के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह 8:30 बजे तक आईजीआई एयरपोर्ट से जाने वाली करीब 80 फ्लाइट लेट हैं। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि खराब मौसम की वजह से उड़ान सेवाओं पर भारी असर पड़ रहा है। इसकी वजह से कई फ्लाइट निर्धारित समय से काफी लेट हैं। वहीं, कई ट्रेनें भी देरी से चल रही हैं। जानकारी के अनुसार, तेलंगाना एक्सप्रेस 3.40 घंटे, पंजाब मेल 6.07, गोरखधाम एक्सप्रेस, श्रमशक्ति एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, दादर एक्सप्रेस, बांद्रा-श्रीमात वैष्णो देवी समेत कई ट्रेनें शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : World Population: दुनिया की आबादी एक जनवरी को आठ अरब कर जाएगी पार, 7.5 करोड़ बढ़ी बीते एक साल में जनसंख्या

जम्मू और कश्मीर में श्रीनगर-25, पंजाब में अमृतसर, चंडीगढ़, पटियाला-25 प्रत्येक, हरियाणा में अंबाला-25, करनाल, हिसार-50, दिल्ली के आयानगर, सफदरजंग-200, पालम, दिल्ली-रिज-500, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के झांसी, मेरठ-50, पूर्वी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर-200, लखनऊ, वाराणसी, सुल्तानपुर-500, पूर्वी मध्य प्रदेश के सतना-25, खजुराहो, टीकमगढ़, दमोह-50, गुना-200, ग्वालियर, भोपाल-500, झारखंड के डाल्टनगंज-200 मीटर कोहरा दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here