Mathura:भैंस के आगे बीन बजा कर किसानों ने जताया विरोध, प्रशासन पर अनसुनी का किसानों ने लगाया आरोप

0
126
फोटो परिचय- धरना स्थल पर भैंस के आगे बीन बताते किसान और साथ खड़े ग्रामीण।

न्यूज़लिंक हिंदी,मथुरा। नौहझील में यमुना एक्सप्रेस वे पर कट समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन किसानों ने शनिवार को सुरीर में भैंस के आगे बीन बजा कर प्रदर्शन किया। सुरीर में पिछले नौ दिन से किसान धरना पर बैठे हैं। उनकी मांग है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर क्षेत्र में कट दिया जाए। औहावा के समीप यमुना पर पक्का पुल बनाया जाए। पुल की रास्ता को पक्का कराया जाए।

ये भी पढ़े: Mathura: दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुआ त्रिदिवसीय षष्ठीपूर्ति महोत्सव, षष्ठीपूर्ति महोत्सव के पहले दिन पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

सुरीर माइनर की टेल तक सफाई और खुदाई की जाए। सुरीर क्षेत्र में इंड्रस्टीयल बेल्ट बनाई जाए। सुरीर समेत मुख्य कस्बों को नगर पंचायत दर्जा दिया जाए और सुरीर में ब्लाक बनाया जाए। किसान नेता भूपेंद्र सिंह राजपूत का कहना है कि पिछले नौ दिन से किसान कड़ाके की सर्दी के बाद भी दिन रात धरने पर बैठे हैं लेकिन जिम्मेदार अधिकारी उनकी मांगों को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिससे उनका ध्यान आकर्षित करने के लिए शनिवार कोधरना स्थल पर भैंस के आगे बीन बजाई गई है।

भूपेंद्र सिंह का कहना है कि मांगो को पूरा होने तक धरना चलता रहेगा, इसके लिए उन्हें कितना भी कष्ट झेलना पड़े वह पीछे नहीं हटेंगे। धरना स्थल पर सुरेश शर्मा, रामकुमार सिंह, प्रताप सिंह, सोना मल्लाह, अजय चौहान, शिवराज सिंह, बलदेव सिंह, ओमवीर सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here