अखिलेश यादव को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने दी सलाह, बताया- किस पार्टी से करें गठबंधन

बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती दी थी।

0
617

न्यूज़लिंक हिंदी। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव ने सलाह दी है। बीजेपी सांसद निरहुआ ने कहा- कि अखिलेश यादव को पुरानी राजनीति छोड़नी पड़ेगी। वे अपने आप को यादवों का नेता मानते हैं अगर वे यादवों का भला चाहते हैं तो अखिलेश यादव के लिए एक सलाह है। सपा मुखिया गठबन्धन के लिए किसी अन्य पार्टी से न मिलें समाजवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन करे।

अखिलेश से लड़ाई लड़ने में मजा आता है
बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती दी है। उन्होंने कहा- कि मैं चाहता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ें तो बहुत मजा आएगा। आजमगढ़ से बीजेपी सांसद निरहुआ ने आगे कहा कि 2019 के चुनाव में महागठबंधन था। इस वजह से अखिलेश यादव बच गए थे, इस बार भी वह एक गठबंधन बना रहे हैं।

बीजेपी सांसद ने कहा- अखिलेश यादव से लड़ाई लड़ने में बड़ा मजा आता है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए निरहुआ ने कहा कि अखिलेश यादव 6 महीने बाद आजमगढ़ आए हैं। जिस तरह से वह आजमगढ़ को भूल गए हैं, आजमगढ़ की जनता भी उनको भूल चुकी है।

29 दिसंबर को बीजेपी सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को 2024 का लोकसभा चुनाव आजमगढ़ से लड़ने की चुनौती दी थी। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ से चुनाव लड़ें तो बहुत मजा आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here