Kanpur News: बच्चों ने नाटक के माध्यम से दिया पर्यावरण का संदेश, रॉयल ड्रीम वर्ल्ड के वार्षिकोत्सव में दी प्रस्तुति

Kanpur: बिठूर स्थिति रॉयल ड्रीम वर्ड इंटर कॉलेज में रॉयल फेस्टिवल आराधना का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।

0
388
बिठूर स्थिति रॉयल ड्रीम वर्ड इंटर कॉलेज में रॉयल फेस्टिवल आराधना का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया।

न्यूज़लिंक, कानपुर। बिठूर स्थिति रॉयल ड्रीम वर्ड इंटर कॉलेज में रॉयल फेस्टिवल आराधना का वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। पर्यावरण और जल को सुरक्षित करने के उद्देश्य से हुये कार्यक्रम में स्कूल के छोटे नन्हें बच्चों ने नाटक के माध्यम से लोगों तक पर्यावरण और जल संरक्षण का संदेश दिया।

बच्चों ने कार्यक्रम के माध्यम से भगवान की पूजा से पहले पर्यावरण और जल को सुरक्षित करने का संदेश दिया। स्कूली छात्रों ने नाटक के माध्यम से बताया की अगर पर्यावरण और जल सुरक्षित रहेगा तो हमें जीवन मिलेगा।

जब हम जीवित रहेंगे तभी भगवान की पूजा अर्चना आराधना की जा सकेगी। बच्चों ने लोगों को नाटक के माध्यम से हरे पेड़ न काटने और पानी को सुरक्षित रखने का संदेश भी दिया। बच्चों ने संदेश देते हुए बताया की प्रतिबंधित प्लास्टिक पर्यावरण के लिए हानिकारक है। प्लास्टिक का सभी लोगों से इस्तमाल न करने की अपील की और प्लास्टि की बोतलों को रिसायकल करने की सलाह दी।

प्रधानाचार्य सपना सिंह ने बताया कि बच्चों की प्रस्तुति को सभी ने सराहा। प्रदर्शन के आधार पर छात्रों के ग्रुप को सम्मानित भी किया गया। इस मौके पर मौजूद रहे मुख्य अतिथि विषेश शुक्ला, अतुल कुमार सिंह, अधिशासी अधिकारी, बिठूर प्रवीण कुमार दुबे, प्रधानाचार्य सपना सिंह रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here