न्यूज़लिंक हिंदी, वाराणसी। आईआईटी बीएचयू की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। बता दे कि बृज एनक्लेव कॉलोनी सुंदरपुर का कुणाल पांडेय और जिवधीपुर बजरडीहा का आनंद उर्फ अभिषेक चौहान व सक्षम पटेल को वाराणसी पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।
वारदात में प्रयोग की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद कर ली है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपी भाजपा से जुड़े हैं और कई बड़े नेताओं के साथ इनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।
बता दें कि आईआईटी बीएचयू में एक नवंबर की रात बुलेट सवार तीन युवकों ने बंदूक दिखाकर एक छात्रा के कपड़े उतरवाए। उन्होंने छात्रा को किस किया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया फिर उसका वीडियो भी बनाया।
जानें क्या था मामला
आईआईटी बीएचयू में मैथमेटिकल इंजीनियरिंग विभाग में बीटेक की छात्रा न्यू गर्ल्स हॉस्टल से बुधवार आधी रात बाद करीब 1.30 बजे बाहर घूमने के लिए निकली। वह परिसर में गांधी स्मृति छात्रावास चौराहे पर पहुंची तो वहां उसका दोस्त मिल गया। दोनों कर्मन वीर बाबा मंदिर के पास में ही पीछे से बुलेट सवार तीन युवक आए और छात्रा और उसके दोस्त को रोका।
जानकारी अनुसार, कुछ देर बाद दोस्त को वहां से भगा दिया। छात्रा ने जो पुलिस को तहरीर दी है, उसमें लिखा है कि युवकों ने मुंह दबा दिया और एक कोने में लेकर चले गए। पहले किस किया फिर कपड़े निकालकर वीडियो और फोटो भी बनाया और दुष्कर्म किया।
चीखने चिल्लाने के बाद उन युवकों ने मारने की धमकी भी दी। यहीं नहीं उन युवकों ने फोन भी ले लिया और करीब 10-15 मिनट मुझे रखा और फिर छोड़ दिया। किसी तरह जान बचाकर भागी तो मुझे बाइक की आवाज सुनाई दी।
ये भी पढ़ें : UP News: New Year को लेकर अलर्ट पुलिस, डीएम ने लगाई धारा-144, ड्रोन से की जाएगी निगरानी

