Kanpur बुंदेलखंड क्षेत्र के 20 हजार बूथों पर सुनी गई मन की बात, प्रकाश पाल लक्ष्मण पार्क में हुए शामिल

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आर्यनगर विधानसभा के बूथ न.61 केनाल रोड लक्ष्मण पार्क मे प्रथम बार नव मतदाता बने युवाओं के साथ सुना।

0
164

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। हमने जनभागीदारी के अनेक उदाहरण देखे हैं और उनसे प्रेरणा पाई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम के 108वें एपिसोड मे देश को सम्बोधित करते हुए कही। भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के 17 जिलों मे 20788 बूथों पर इस मन की बात कार्यक्रम को कार्यकर्ताओ ने सुना।

क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने आर्यनगर विधानसभा के बूथ न.61 केनाल रोड लक्ष्मण पार्क मे प्रथम बार नव मतदाता बने युवाओं के साथ सुना। देश के प्रधान मंत्री ने आगे कहा की आज भारत का कोना-कोना आत्मविश्वास से भरा हुआ है, विकसित भारत और आत्मनिर्भरता की भावना से ओत-प्रोत है इस वर्ष हमारे देश ने कई विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं, जिनमें नारी शक्ति वंदन अधिनियम का पारित होना, भारत का 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना और G20 समिट में सफलता शामिल है।

दीपावली पर रिकॉर्ड कारोबार ने साबित कर दिया कि हर भारतीय ‘वोकल फॉर लोकल’ के मंत्र को महत्व दे रहा है। भारत का इनोवेशन हब बनना इस बात का प्रतीक है कि हम रुकने वाले नहीं हैं। कानपुर नगर के विभिन्न बूथों पर जिला अध्यक्ष दीपू पाण्डेय, शिवराम सिंह,सत्यदेव पचौरी, महापौर प्रमिला पाण्डेय, सुरेंद्र मैथानी, नीलिमा कटियार, सलिल विश्नोई, महेश त्रिवेदी, रघुननंदन भदौरिया,अनिता गुप्ता, पूनम द्विवेदी, सुनील तिवारी, पवन प्रताप सिंह, सुनील साहू, आनंद राजपाल, शिवांग मिश्रा, अंकित गुप्ता सहित सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने आवंटित बूथों पर मन की बात को सुना।

क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी एवं मन की बात के क्षेत्रीय प्रभारी अनूप अवस्थी ने बताया की कानपुर बुंदेलखंड के सभी 17 जिलों मे भारी संख्या मे इस बार मन की बात कार्यक्रम मे आम जनमानस एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और 2 लाख के लगभग कार्यकर्ताओं ने अपने मोबाइल पर नमो एप अपलोड किया वहीं 52 विधानसभाओं मे युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा ने इस बार फर्स्ट टाइम वोटर के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना।

आर्यनगर विधानसभा मे आयोजित कार्यक्रम के बाद नव मतदाताओं को सम्बोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा की देश का युवा वर्ग विकसित भारत के मंत्र के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है, आप सब मताधिकार का प्रयोग करके देश को मोदी जी के नेतृत्व मे विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाएंगे ऐसा विश्वास हो रहा है। कार्यक्रम का आयोजन युवा साथी उज्जवल जायसवाल ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here