Lucknow News : श्रीराम मंदिर सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल भारतीय राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा

0
197

न्यूज़लिंक हिंदी। श्रीराम मंदिर, सीएम योगी और एसटीएफ चीफ को बम से उड़ाने की पूर्ण रूप से धमकी दी गई। धमका भरा ई-मेल भारतीय किसान मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी को भेजा गया।

देवेंद्र को भी मारने की धमकी दी गई है। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को आईएसआई से जुड़ा बताया है। यूपी-112 के इंस्पेक्टर की तहरीर पर सुशांत गोल्फ सिटी थाने में एफआईआर भी दर्ज की गई है। पुलिस के साथ एटीएस को प्रकरण की जांच में पूर्ण रूप से लगाया गया है। ई-मेल करने वाले ट्रेस किया जा रहा है।

एफआईआर यूपी-112 में तैनात इंस्पेक्टर सहेंद्र कुमार ने दर्ज की है। एफआईआर के मुताबिक, देवेंद्र तिवारी ने यूपी-112 को एक शिकायत एक्स  पर टैग की। जिसमें बताया गया कि आईएसआई के जुबेर खान की तरफ से उनको 27 दिसंबर की शाम 7 बजकर 37 मिनट पर एक ई-मेल भेजा गया।

इस ई-मेल लिखा था कि सीएम योगी, एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने जीना हराम कर रखा है। तुम भी देवेंद्र तिवारी  बहुत गो सेवक बने हो। इसलिए सभी को बम से उड़ा दिया जाएगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर को भी उड़ाएंगे। इसकी जिम्मेदारी आईएसआई खुद ले रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here