खाने के बाद गैस से फूलने लगता है पेट तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

0
286

न्यूज़लिंक हिंदी। आज के समय में लोगों की लाइफस्टाइल और आज का खानपान ऐसा है कि इस वजह से पेट की कई सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  जिनमें से एक है पेट फूलने की बड़ी समस्या सामने आई हैं।

कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद पेट फूलना जैसी परेशानी हो जाती है, इस स्थिति में खाना खाने के बाद पेट बाहर निकल आता है जो देखने में भी बेहद ही अजीब लगता है।  पेट फूलने पर असहजता होने के साथ ही कई बार सांस लेने में भी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है कि खाना खाने के बाद पेट में दर्द और सूजन आ जाती है तो आज कई घरेलू उपचारों की मदद से इस समस्या को ठीक कर सकते हैं।

पेट फूलने और कब्ज की समस्या के लिए घरेलू उपचार

रोज सुबह नींबू पानी पिएं

अगर खाना खाने के पेट आपका भी पेट फूलता है तो आपको खाने के बाद नींबू पानी का सेवन करना चाहिए, नींबू पानी में एक नेचुरल डाइयूरेटिक होता है, जो गैस को ठीक करने में फायदेमंद माना जाता है।  जब हम बहुत ज्यादा नमक का सेवन करते हैं तो हम पानी ज्यादा पीते हैं।  नींबू पानी पीने से शरीर में एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल जाता है जिससे ब्लोटिंग की समस्या पूर्ण रूप से ठीक हो सकती है।

हल्दी का सेवन जरूर करें

ब्लोटिंग की समस्या से बचने के लिए अपने खान में हल्दी शामिल करें, हल्दी में करक्यूमिन नाम का यौगिक पाया जाता है ब्लोटिंग और गैस जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में मदद कर सकता है।  अगर आपको खाना खाने के बाद पेट फूलने के साथ ही पेट में दर्द होता है तो आप हल्दी का सेवन कर के उसे ठीक कर सकते हैं।

नमक का सेवन कम करे

नमक का ज्यादा सेवन भी शरीर को कई तरीके के नुकसान पहुंचा सकता है, नमक का सेवन करने से सोडियम के कारण फ्लूड रिटेंशन होता है, जो ब्लोटिंग का एक कारण भी बन सकती है। अगर खाने के बाद आपको पेट फूलने की समस्या होती है तो ऐसे में आपको अपने खाने में नमक की मात्रा को कम कर देना चाहिए।  इसके साथ ही ऐसी चीजों का सेवन कम करें जिसमें नमक अधिक मात्रा में पाया जाता है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here