न्यूज़लिंक हिंदी। रिच होम स्टे में दुष्कर्म पीड़िता से समझौता लिखाकर चलती कार से फेंकने का आरोप पूर्ण रूप से लगाया है। दीपावली की रात में ताजगंज क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में युवती से सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुयी थी। उसके साथ मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर उनको जेल भेज दिया गया है।
छोटी दीपावली की रात ताजनगरी फेस टू स्थित रिच होम स्टे में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई युवती रविवार को नशे की हालत में सड़क पर मिली है। युवती ने दुष्कर्म के आरोपितों के पैरोकारों द्वारा दोस्त के माध्यम से बुलाने,दबाव बनाकर समझौते के शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराने और शराब पिलाकर चलती कार से फेंकने का आरोप लगाया है।
रिच होम स्टे में गैंगरेप की शिकार युवती ने मारपीट कर देह व्यापार कराने का मुकदमा दर्ज कराया था। रवि राठौर, जितेंद्र राठौर, देव किशोर, मनीष कुमार, सोनू, अशोक और एक अज्ञात को नामजद किया गया था। रवि राठौर, देव किशोर, जितेंद्र राठौर, मनीष कुमार और रिया को गिरफ्तार करके पूर्ण रूप से जेल भेजा गया था। आरोपितों की जमानत निरस्त हो चुकी है। फरार आरोपितों की तलाश जारी है।
दुष्कर्म के आरोपितों के पैरोकारों ने उसपर समझौते का दबाव बनाया। उनके साथ आई युवती के कहने पर वो समझौते को तैयार हो गई। शपथपत्र पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसे शराब पिलाई गई, बाद में आरोपित उसे रास्ते में कार से फेंककर भाग गए।
डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती को मेडिकल के लिए भेजा गया है। वह बात करने की स्थिति में नहीं है, उससे पूछताछ की जाएगी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। युवती ने दुष्कर्म या छेड़छाड़ जैसी घटना होने की कोई बात अभी तक नहीं बताई है।

