न्यूज़लिंक हिंदी, कानुपर। पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी से तापमान लगातार गिरता जा रहा है। उत्तरी मैदानी इलाकों में रात और सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रहती है, जिससे तापमान और गिरता जा रहा है। रात का पारा तीन डिग्री लुढ़ककर 6.6 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया। इसमें अगले पांच दिनों में और कमी आने के अनुमान लगाए जा रहे है।
ये भी पढ़े : IIT BHU : एक नवंबर को छात्रा से दरिंदगी, 23 घंटे धरना… 8 दिन प्रदर्शन, अब भाजपा के तीन नेताओं की गिरफ्तारी
ऐसे में धीरे-धीरे स्थिति कोल्ड डे की बनती जा रही है। सीएसए में स्थापित मौसम विभाग के प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार, उत्तर प्रदेश से सटे पर्वतीय क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बर्फबारी की वजह से मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर तेज हो गई है।
दिन में धूप के बावजूद रात में कोहरा और धुंध के साथ हवा चलने से ठंड बढ़ जाती है। बताया कि शीतलहर की स्थिति तब और तेज हो जाएगी जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री और दिन का पारा 15 के आसपास होगा। मौसम विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को गर्म कपड़े पहनने को कहा गया है।
साथ ही, कोहरे के लंबे समय तक संपर्क में रहने से बचने और मौसम संबंधी सलाह के बारे में अपडेट रहने की सलाह दी जाती है। बुजुर्ग, बच्चे और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोग संवेदनशील होते हैं। उन्हें इस अवधि के दौरान अतिरिक्त देखभाल करनी चाहिए।
कोल्ड डे उस मौसम को कहते हैं, जब न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम हो और अधिकतम तामपान और न्यूनतम तापमान में भी पांच डिग्री से कम का अंतर हो।

