कानपुर देहात : भागवत कथा के भंडारे का दौरान सिलेंडर में लगी आग, 6 लोग झुलसे, थाना रूरा क्षेत्र के बैजूपुरवा का मामला @kanpurdehatpol pic.twitter.com/MHi1IM4JOS
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 1, 2024
न्यूजलिंक हिंदी, कानपुर देहात। कानपुर देहात के रूरा स्थित बैजूपुरवा गांव में साल के पहले दिन बड़ी घटना हो गई। भागवत कथा समापन के बाद आयोजित भंडारा में प्रसाद बनाते समय अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिससे छह लोग चपेट में आकर झुलस गए। जानकारी के अनुसार चार घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ें: कार्गों जहाजों पर आतंकी हमले से Kanpur के एक्सपोर्टस को बड़ा झटका, 100 करोड़ का माल फंसा
रूरा थाना क्षेत्र के ग्राम बैजूपुरवा में करीब पिछले 40 सालों से ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से भागवत कथा का आयोजन कराया जा रहा है। इस वर्ष बीती 24 दिसंबर को भागवत कथा शुरू हुई थी। जिसका समापन 30 दिसंबर को हो गया। रविवार को को भंडारे का आयोजन किया गया था। भंडारा बनाते समय अचानक एक सिलेंडर में आग लग गई।
आग की चपेट में आकर बैजूपुर गांव निवासी अशोक पाल (34), अंशु पाल (23), यदुवीर पाल (26) निवासी राम नगर वार्ड नंबर तीन व रूरा निवासी शशिकांत विश्वकर्मा (30) झुलस गए। सभी को आनन-फानन अकबरपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
ईएमओ डॉ. निशांत पाठक ने सभी का तत्काल उपचार शुरू किया। वहीं झुलसे नंदू का इलाज स्थानीय स्तर पर कराया जा रहा है। सूचना पर एसडीएम व दमकल मौके पर पहुंची। लेकिन तक तब ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया।
