न्यूज़लिंक हिंदी। नए साल पर जापान से एक चिंता करने वाली खबर सामने आ रही है। एपी की रिपोर्ट के अनुसार, जापान ने पूर्वोत्तर क्षेत्र में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की है। खबरों के मुताबिक नए साल के पहले दिन, सोमवार को उत्तरी मध्य जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप आया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने इशिकावा, निगाटा और टोयामा प्रान्त के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की चेतावनी जारी की है। एनएचके की रिपोर्ट के मुताबिक निगाता प्रांत का काशीवाकी शहर से 40 सेंटीमीटर दूर था भूकंप का केंद्र, रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है।
ये भी पढ़े : Kanpur: नए सड़क कानून का विरोध…पनकी हाईवे पर ट्रक चालकों ने किया चक्का जाम, ट्रकों की लगी लंबी कतारे
एक रिपोर्ट के अनुसार, सुनामी की चेतावनी के बाद लोगों से इशिकावा, निगाता, तोयामा और यामागाता प्रान्तों के तटीय क्षेत्रों को जल्द से जल्द छोड़ने का आग्रह किया गया है। कहा जा रहा है कि 5 मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। कोस्टल एरिया में रहने वाले लोगों को सुरक्षित जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। बता दें, भूकंप के झटके टोक्यो और पूरे कांटो इलाके में महसूस किए गए हैं।
रिंग ऑफ फायर पर बसा है जापान
जापान भूकंप के सबसे ज्यादा सेंसेटिव एरिया में है। यह पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है। रिंग ऑफ फायर ऐसा इलाका है जहां कॉन्टिनेंटल प्लेट्स के साथ ओशियनिक टेक्टॉनिक प्लेट्स भी मौजूद हैं। ये प्लेट्स आपस में टकराती हैं तो भूकंप आता है। इनके असर से ही सुनामी आती है और वॉल्केनो भी फटते हैं।
ये भी पढ़े : Kanpur Dehat में भंडारा बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, छह लोग झुलसे,रूरा के बैजूपुरवा गांव की घटना
बता दें कि जापान में बीते तीन दिनों से लगातार भूकंप के तेज झटके आ रहे हैं। 28 दिसंबर से पहले 26 दिसंबर और 27 दिसंबर को भी जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए थ। दिसंबर महीने की शुरुआत में, दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.5 तीव्रता के भूकंप के बाद दक्षिण-पश्चिमी तट पर सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। वहीं, 5 मई को, जापान के पश्चिमी इशिकावा प्रान्त में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था, जिसमें कई लोग घायल हो गए और कुछ इमारतें ढह गईं थीं।

