Kanpur: प्रधान डाकघर में ई-स्टाम्प सुविधा शुरू, महापौर बोलीं- मेरी ताई थीं यूपी की पहली पोस्ट मास्टर

जिसमें पहली बार पोस्ट ऑफिस से भी ई स्टांप देने का रास्ता खोल दिया है। इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत 1 जनवरी से कानपुर नगर सहित 11 जिलों में कर दी गई है।

0
294

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। गिफ्ट डीड के बाद आम लोगों की सुविधाओं के लिए स्टांप एवं पंजीयन विभाग ने एक नई पहल शुरू कर दिया। जिसमें पहली बार पोस्ट ऑफिस से भी ई स्टांप देने का रास्ता खोल दिया है। इस महत्वाकांक्षी पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत 1 जनवरी से कानपुर नगर सहित 11 जिलों में कर दी गई है।

ये भी पढ़े : कोविड-19 के सब वेरिएंट जेएन.1 से लगातार बढ़ रहे देश में 636 नए मामले हुए दर्ज, 3 की मौत

इसी क्रम में नववर्ष पर कानपुर नगर के बड़ा चौराहा स्थित प्रधान डाकघर में ई-स्टाम्प सेवा के शुभारम्भ के लिए एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहुंची महापौर प्रमिला पाण्डेय ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात डाक सेवाएं के निदेशक सुबोध प्रताप सिंह ने उनका बुके देकर स्वागत किया और महापौर के कर कमलों से ई-स्टाम्प सेवा के शुभारम्भ किया गया ।

दरअसल ई-स्टाम्प सुविधा भारत सरकार की विकसित भारत संकल्प को पूर्ण करने हेतु डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत आम जन मानस को विभिन्न सरकारी सेवाओं तथा राजस्व में स्टाम्प ड्यूटी के डिजिटल भुगतान, सिंगल विंडो सिस्टम एवं भुगतान में पारदर्शिता की सुविधा प्रदान करती हैं। डाक विभाग की आम जन मानस तक पहुँच को देखते हुए उत्तर प्रदेश में यह सुविधा प्रदान करने हेतु राजस्व विभाग ने स्टॉक होल्डिंग कारपोरेशन इंडिया लिमिटेड तथा डाक विभाग को संयुक जिम्मेदारी दी हैं।

इस अवसर पर अपने उद्धबोधन में महापौर प्रमिला पाण्डेय ने उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें बड़ी प्रसन्नता है कि कानपुर सहित दस जिलों के डाकघरो में ई स्टांप की सेवाएं शुरू हो गयी है। क्योंकि डाकखाने जैसे सुविधा कहीं भी नहीं है जो पूरे भारत में मिल रही है।

ये भी पढ़े : Kanpur Weather Update : कोल्ड डे की ओर बढ़ रहा मौसम, तीन डिग्री लुढ़का न्यूनतम पारा, अलर्ट जारी

महापौर ने कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे पहली पोस्ट मास्टर उनकी ताई सरस्वती दुबे थी और तब उनकी माता ने डाकघर में पांच रूपए का खाता खुलवाया था जिसकी पास बुक अभी भी उनके पास है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here