न्यूज़लिंक हिंदी। सीएम योगी का ऐलान पर्यटकों की सुरक्षा के लिए जिले में तीन नई पर्यटक पुलिस चौकी खुलेगी। वाराणसी में बढ़ती पर्यटकों की संख्या को देखते हुए शासन ने अस्सी, नमोघाट और स्वर्वेद मंदिर के पास पुलिस चौकी खोलने की पूर्ण रूप से मंजूरी दी है।
नव्य व भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के उद्घाटन के बाद वाराणसी में पर्यटकों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मुथा अशोक जैन ने बताया कि गंगा के घाटों के दोनों छोर नमो घाट और अस्सी घाट पर सैलानियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पर्यटक पुलिस चौकी पूर्ण रूप से स्थापित की जा रही है।
वहीं, दुनिया के सबसे बड़े मेडिटेशन सेंटर स्वर्वेद मंदिर के प्रधानमंत्री के हाथों उद्घाटित होने के बाद यहां सैलानियों की संख्या बढ़ रही है।
वाराणसी-गाजीपुर रोड पर स्थित स्वर्वेद मंदिर में पर्यटकों और श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए यहां भी पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि तीनों पर्यटक पुलिस चौकी में पर्याप्त संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की जा रही हैं।
काशी में अब अपराधियों की खैर नहीं होगी। नए साल में यहां तीन पर्यटक पुलिस चौकी खोली जाएगी। जहां पर्याप्त मात्रा में पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। महादेव नगरी में सैलानियों की बढ़ती जनसंख्या को देखते हुए शासन ने पर्यटक पुलिस चौकी के लिए मंजूरी दे दी है।

