Lucknow News : आर्यनगर में तीन मंजिला निर्माणाधीन इमारत भरभरा ढह गई, ठेकेदार पुलिस की हिरासत में

0
185

न्यूज़लिंक हिंदी। लखनऊ में नाका के आर्यनगर इलाके में बुधवार की दोपहर निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत अचानक भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को चोट नहीं लगी।और न ही कोई भी नुकसान हुआ।

समय से पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों को वहां से हटा दिया। निर्माण कार्य कराने वाले ठेकेदार को पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इंस्पेक्टर नाका रामकुमार गुप्ता ने बताया कि  आर्यनगर में तीन मंजिला एक निर्माणाधीन इमारत है। बुधवार दोपहर एक बजे के आसपास अचानक इमारत एक साइड की तरफ झुकने लगी।

लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। मौके पर एसीपी कैसरबाग सहित नाका थाने की फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा रास्ते को जल्द ही ब्लॉक कराया। देखते ही देखते इमारत का कुछ हिस्सा ढह गया। अचानक हुई इस घटना से वहां पर पूर्ण रूप से अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने आसपास रहने वाले लोगों को वहां से जल्द ही सुरक्षित हटाया। इस हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई है। पुलिस ने निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार दीप को हिरासत में भी ले लिया है। आगे की कार्रवाई को लेकर पुलिस ने नगर निगम और एलडीए को जल्द ही सूचना दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here