गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल,जेल में बंद विधायक से भी करेंगे मुलाकात

केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात दौरे पर जाएंगे। सीएम गुजरात में कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

0
260
cm

न्यूज़लिंक हिंदी। शराब घोटाले में गिरफ्तारी की आशंका के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय गुजरात दौरे पर जाने वाले हैं। केजरीवाल 6,7,8 जनवरी को गुजरात दौरे पर रहेंगे, जहां वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

3 दिन के गुजरात दौरे पर केजरीवाल
केजरीवाल लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात दौरे पर जाएंगे। सीएम गुजरात में कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इस बीच वो जेल में बंद आप विधायक चैतर बसावा से भी मुलाकात कर सकते हैं। चैतर बसावा के परिवार से भी मिलेंगे।

ये भी पढ़े : Kanpur: दो महीने से नहीं मिला वेतन, नगर आयुक्त कार्यालय घेरा, साथ ही मांगों को लेकर की जमकर नारेबाजी

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर गुजरात यात्रा
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 3 दिनों के लिए गुजरात के दौरे पर जाने वाले हैं। 6,7,8 जनवरी को वह गुजरात में होंगे। केजरीवाल का ये दौरा आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर आम आदमी पार्टी की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आयोजित किया जा रहा है।

जेल में बंद विधायक से भी मिलेंगे
3 दिनों के गुजरात दौरे में केजरीवाल कार्यकर्ता सम्मलेन और जनसभा का आयोजन करेंगे। इस दौरे में केजरीवाल जेल में बंद आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा से भी मुलाकात करेंगे। केजरीवाल वसावा के परिवार वालों से मुलाकात करेंगे। गुजरात की नर्मदा पुलिस ने वनकर्मियों को धमकाने और फायरिंग के आरोप में विधायक चैतर वसावा पर केस दर्ज किया था। वसावा ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया था।

ये भी पढ़े : UP News :नाबालिग लाडले को कार-बाइक दी तो जाएंगे जेल 3 साल की सजा, 25 हजार का जुर्माना

आज गिरफ्तार होंगे केजरीवाल?
आम आदमी पार्टी ने आशंका जताई है कि आज ईडी अरविंद केजरीवाल के घर पर छापेमारी करके उन्हें गिरफ्तार कर सकती है। पार्टी ने आरोप लगाया है कि केजरीवाल के घर को पुलिस ने चारों तरफ से बंद कर दिया है। मुख्यमंत्री आवास पर जाने वाले सारे रास्ते बंद कर दिए गए हैं। लेकिन पार्टी के दावों से अलग सीएम हाउस जाने वाले दोनों रास्तों को खोल दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here