न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली एम्स की दूसरी मंजरली पर भीषण आग लगने की खबर है। घटना की सूचना फायर विभाग को दी गई। फायर की गाड़ियां मौके पर भी पहुंच गईं, लेकिन एम्स का दावा है कि संस्थान के फायर सेफ्टी उपकरणों की मदद से ही आग पर काबू पा लिया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
#WATCH | A fire broke out in the Teaching Block of AIIMS Delhi today, which led to damage to furniture and office records; no casualty was reported, says Delhi Fire Services
(Video source: Delhi Fire Services) pic.twitter.com/UmCYs7tXkQ
— ANI (@ANI) January 4, 2024
बताया जा रहा है कि एम्स डायरेक्टर का ऑफिस भी आग की चपेट में आ गया था। सूचना पर आग पर काबू पाने के लिए घटनास्थल पर दमकल की 7 गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए भेजा गया। इस आग के कारण टीचिंग ब्लॉक में फर्नीचर और ऑफिस रिकॉर्ड को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के बाद एम्स में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने भड़क चुकी आग पर काबू पाया।
ये भी पढ़े : गिरफ्तारी की आशंका के बीच गुजरात दौरे पर जाएंगे अरविंद केजरीवाल,जेल में बंद विधायक से भी करेंगे मुलाकात
पिछले साल ओपीडी ब्लॉक में लगी थी आग
पिछले वर्ष भी पुराने ओपीडी ब्लॉक के दूसरी मंजिल पर आग लगने की घटना हुई थी, जिसके कारण इमरजेंसी सेवाएं करीब 24 घंटे प्रभावित रही थीं। इसके अलावा कुछ वर्ष पहले एम्स के एकेडमिक ब्लाक पर भी भयंकर आग लगने से माइक्रोबायोलाजी की लैब जल गई थी। जिससे जांच सेवाएं लंबे समय तक प्रभावित रही थीं।
इससे पहले एम्स के ट्रामा सेंटर में आग लगने से ऑपरेशन थियेटर जल गए थे। इस वजह से ट्रामा सेंटर में कई महीने तक हादसा पीड़ितों की सर्जरी बंद थी। कोरोना के दौर में कंवर्जन ब्लाक में स्थिति माइक्रोबायोलाजी की नई लैब में आग लग गई थी। आग लगने की घटनाएं अक्सर लैब या स्टोर रूम में होती हैं।
ये भी पढ़े : PM मोदी और CM योगी से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूछे ये सवाल, कहा- दिल्ली वालों ने…
शार्ट सर्किट की आशंका
इसका कारण यह है कि लैब में कई डीप फ्रीजर के इस्तेमाल से लोड बढ़ने पर शार्ट सर्किट की आशंका रहती है। एम्स प्रशासन का कहना है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए बिजली उपकरणों की आडिट की जाती है। साथ ही फायर सेफ्टी उपकरण भी तैयार रखे जाते हैं।

