YS Sharmila News: बहन ने बढ़ाई भाई की मुसीबत! कौन हैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी की नेता शर्मिला, जिसने ली कांग्रेस में एंट्री

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गईं।

0
335

न्यूज़लिंक हिंदी। आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और युवजन श्रमिक रायथू तेलंगाना पार्टी (वाईएसआरटीपी) की संस्थापक वाई. एस. शर्मिला बृहस्पतिवार को यहां कांग्रेस में शामिल हो गईं। शर्मिला ने अपनी वाईएसआर तेलंगाना कांग्रेस पार्टी के कांग्रेस में विलय की भी घोषणा की और कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वह उसे निभाएंगी। शर्मिला, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस में शामिल हुईं। कांग्रेस की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है क्योंकि यह अडिग तरीके से सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है।

ये भी पढ़े : VIDEO: बनियान में ही बारात लेकर पहुंच गए आमिर खान के दामाद, बूझनी पड़ी पहेली, जवाब की खोज में लगाई 8 KM की दौड़

शर्मिला ने मंगलवार को हैदराबाद में अपनी पार्टी की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद कहा था कि वह और पार्टी के अन्य नेता कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और राहुल गांधी सहित शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में मिलेंगे तथा एक ‘‘महत्वपूर्ण’’ घोषणा करेंगे। शर्मिला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री के रूप में देखना उनके पिता का सपना था और उन्हें इसमें योगदान देकर खुशी होगी। शर्मिला ने कहा कि उन्हें खुशी है कि वह तेलंगाना में कांग्रेस की जीत का हिस्सा थीं। शर्मिला ने तेलंगाना में हालिया विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस को अपना समर्थन देने की घोषणा की थी।

कांग्रेस की तारीफ में शर्मिला ने क्या कहा?
कांग्रेस की तारीफ करते हुए शर्मिला ने कहा कि यह देश की सबसे बड़ी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है क्योंकि यह प्रतिबद्धता के साथ सभी समुदायों की सेवा करती है और सभी वर्गों के लोगों को एकजुट करती है। उन्होंने कहा, मैं वाईएसआर तेलंगाना पार्टी का कांग्रेस में विलय से बहुत खुश हूं। मुझे बहुत खुशी हो रही है कि वाईएसआर तेलंगाना पार्टी आज से कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है। अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री वाईएसआर रेड्डी को तेलुगू लोगों का एक महान नेता बताते हुए शर्मिला ने कहा कि उनके पिता ने न केवल जीवन भर कांग्रेस की सेवा की बल्कि पार्टी की सेवा में अपना जीवन भी त्याग दिया। आज उन्हें (वाईएसआर रेड्डी) बहुत खुशी होगी कि उनकी बेटी उनके नक्शेकदम पर चल रही है और कांग्रेस का हिस्सा बनने जा रही है।

ये भी पढ़े : Kannauj Case: खूब गरजा बाबा का बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर मुनुआ यादव का घर किया जमींदोज, रिश्तेदारों के हवाले किया सामान

कौन हैं वाईएस शर्मिला
वाईएस शर्मिला आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी की बेटी और आंध्र प्रदेश के मौजूदा मुख्यमंत्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी की छोटी बहन हैं। शर्मिला अपने भाई जगन से 1 साल की छोटी हैं और वह 51 वर्षी की हैं। शर्मिला का विवाह भाई अनिल कुमार से हुआ है, जो आंध्र प्रदेश में अपने धर्म प्रचार के लिए जाने जाते हैं। अनिल कुमार ने वाईएसआर की मृत्यु के बाद अपनी प्रचार गतिविधियों से ब्रेक ले लिया था और 2010 में इसे फिर से शुरू किया। शर्मिला के दो बच्चे हैं, जिनका नाम है राजा रेड्डी और अंजलि रेड्डी। शर्मिला के अपने भाई जगन से राजनीतिक रूप से तल्ख रिश्ते रहे हैं। शर्मिला अपने भाई के साथ ही वाईएसआर कांग्रेस पार्टी का हिस्सा थीं, मगर जुलाई 2021 में उन्होंने अपनी राह अलग कर ली थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here