बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज पहुंचेंगे YouTuber मनीष कश्यप के घर, सियासी अटकलें तेज

। मनोज तिवारी के आगमन से मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी सांसद एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

0
310

न्यूज़लिंक हिंदी। फेक वीडियो फैलाने के मामले में 9 महीने बाद जमानत पर बाहर निकले युट्यूबर मनीष कश्यप पूरी तरह से सियासी रंग में दिख रहे हैं। बताया जा रहा है कि आज दोपहर तक बीजेपी सांसद मनोज तिवारी उनके घर पहुंचने वाले हैं।

हालांकि इस खबर के आते ही अब सियासी अटकलें भी तेज हो गई हैं। उनके बीजेपी से चुनाव लड़ने की अटकलें भी तेज हो गई हैं। लेकिन बता दे कि अभी किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

परिजन से मिलेंगे- मनोज तिवारी
जानकारी अनुसार मनोज तिवारी पटना से सड़क मार्ग से दोपहर बाद बेतिया के मझौलिया प्रखंड के महनवा गांव में मनीष कश्यप के परिजन से मिलेंगे। मनोज तिवारी के आगमन से मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी तिवारी के भाजपा में शामिल होने का कयास लगाए जा रहे हैं। बीजेपी सांसद एक घंटे के लिए मनीष कश्यप के घर रुकेंगे और कई मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें : Bollywood: सुकेश चंद्रशेखर ने शेयर की जैकलीन संग प्राइवेट वॉट्सऐप चैट, कॉनमैन से एक्ट्रेस ने मांगी थी माफी

बता दें कि इससे पहले मनीष कश्यप ने मनोज तिवारी के घर जाकर उनसे मुलाकात की थी। वहां उन्होंने भावुक होते हुए मनोज तिवारी से अपनी आपबीती सुनाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here