Kanpur: पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई न होने पर परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर लगाई न्याय की गुहार #kanpur pic.twitter.com/N9uyErIC6a
— Newslink Hindi (@newslinkhindi) January 4, 2024
न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। पुलिस की अपराधियों पर कार्रवाई न होने पर परेशान होकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाइ। जिलाध्यक्ष विपिन तिवारी ने आरोप लगाते हुए कहा कि हनुमंत विहार थाना अंतर्गत अर्रा एक संजय नामक अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं। जो रैकेट चलाता है।
ये भी पढ़े : Kanpur: वाराणसी की घटना में आरोपियों के घरों पर बुलडोज़र एक्शन की मांग, समाजवादी महिला सभा ने किया आंदोलन
उन्होंने बताया कि उनका 14 वर्ष का पुत्र घर के दरवाजे के सामने रोड पर खडा था। तभी मोटर साईकिल सवार दो अज्ञात लोग आये और उनके बेटे को जबरन मोटर साईकिल पर बिठा लिया। और मारते धमकाते हुये मैगी प्वाइंट के अन्दर ले जाकर परदे के पीछे बुरी तरीके से मार पीटा और कनपटी मे कट्टा लगार कहा अगर चिल्लाया तो तुमको जान से मार देगें।
जिसपर उनका पुत्र बेवस व मायूस होकर बुरी तहर रोने लगा तो पडोस के लोगो को आता देख लोगों ने मैगी प्वाइंट के रूम से धक्खा देकर लडके को निकाल दिया। लडका रोता चिल्लाता हुआ घर आया और फोन से उनको घटना की जानकारी दी। तब उन्होंने चौकी प्रभारी को फोन पर सूचना दी जब उनको जानकारी की तो पता चला कि संजय व अमन पटेल व गोपल ने उनके बेटे को अगवा किया था। पीड़ित विपिन तिवारी ने बताया कि संजय लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है
इसके खिलाफ पुलिस पता नहीं किस दबाव में कार्यवाही नहीं कर रही है। जब इस संबंध में थाना अध्यक्ष हनुमंत विहार पुलिस से कार्यवाही की बात कही तो वो चौकी प्रभारी पर डाल देते हैं। अगर पुलिस द्वारा इस संबंध में कोई कार्यवाही नहीं हुयी तो रविवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के एक हजार से अधिक पदाधिकारी थाना हनुमंत बिहार में धरना देने पर बाध्य होगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।
