Weather Update: उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड, तापमान गिरने से बढ़ी कंपकपी, चार दिन पड़ने वाले हैं भारी ठंड

उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के चलने की वजह से उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है।

0
356

न्यूज़लिंक हिंदी। उत्तर-पश्चिम से चल रही बर्फीली हवाओं के चलने की वजह से उत्तर भारत में हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। गुरुवार को कोल्ड डे की गंभीर स्थिति ने लोगों को दिनभर ठिठुराया और अधिकतम तापमान 12-18 डिग्री सेल्सियस के बीच गुजारा है, जो मौसम के हिसाब से सामान्य से कई डिग्री कम है। मौसम विभाग ने कहा कि दिन में लगातार बादल छाए रहने और सूरज के नहीं दिखाई देने के कारण पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2-6 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है।

ये भी पढ़े: UP News: एसटीएफ ने मुठभेड़ में गोरखपुर के गैंगस्टर विनोद को किया ढेर, करीब 35 मुकदमे थे दर्ज

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगर अधिकतम तापमान मौसम के हिसाब से सामान्य से 4.5-6.4 डिग्री नीचे गिरता है तो ठंडा दिन घोषित किया जाता है। यदि तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री कम हो तो गंभीर ठंडा दिन घोषित किया जाता है। दिल्ली के सफदरजंग वेधशाला में गुरुवार को अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे है। हरियाणा के हिसार में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य से 6.8 डिग्री कम है। पंजाब के पटियाला में तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.1 डिग्री कम है। मध्य प्रदेश के भोपाल में अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 7.3 डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने बताया कि गर्म और नम दक्षिण-पश्चिमी हवाओं से रविवार के बाद न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री की वृद्धि होने की संभावना है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिणी हरियाणा और दक्षिणी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अगले सप्ताह की शुरुआत में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में घने से बहुत घने कोहरे की भी भविष्यवाणी की है।

ये भी पढ़े: श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज, इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ डाली गई है याचिका

मौसम विभाग के मुताबिक, आठ और नौ जनवरी को हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है। मौसमी दशाओं में बदलाव के कारण बारिश से तापमान में बढ़त हो सकती है। संभावना है कि 10 जनवरी तक दिल्ली के अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस तक की बढ़त हो सकती है और पारा 17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। विभाग का मानना है कि बारिश के कारण मौसम में बदलाव हो सकता है। इससे आसमान साफ होगा, जिससे स्थिति में सुधार हो सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here