न्यूज़लिंक हिंदी। अनूपपुर जिले में रिश्तों को तार-तार कर देने वाली घटना सामने आयी हैं। बता दे की एक भाई ने अपनी ही 16 वर्षीय चचेरी बहन के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
ये भी पढ़े: Kanpur Weather Update: लगातार चार दिन से नहीं निकली धूप, बारिश से बढ़ी ठंड, ये है अलर्ट
दरअसल पीड़ित ने बताया कि ग्राम सेमरिया जिला शहडोल की रहने वाली हूं। आरोपी मेरे सगे बड़े पिता का लड़का हैं। जो रिश्ते में भाई लगता है। 16 दिसंबर को मेरा भाई एवं भाभी मेरे घर दोपहर में आए। मेरे माता-पिता को बोले कि हम अपने साथ ले जा रहे हैं। बरगवा मेला करने के बाद पहुंचा देंगे। तब मेरे पिता मुझे भैया-भाभी के साथ अनूपपुर जिले के बटुरा जाने दिए। मैं भैया-भाभी के साथ बटुरा आ गई। मेरी भाभी बोली कि भैया के साथ बाजार सब्जी खरीदने चले जाओ। मैं भैया के साथ उनकी बोलेरो में बैठकर सब्जी खरीदने चली गई।
पीड़िता ने बताया कि बाजार से सब्जी खरीद कर भैया के साथ बोलेरो में घर वापस आ रही थी, तभी रात आठ बजे भैया सोन नदी के पुल के पास गाड़ी रोक दिए। तब मैं बोली भैया गाड़ी क्यों रोके हो ,तब भैया कुछ नहीं बोले और बोलेरो को शीशा चढ़ा दिए। मुंह दबाकर जबरदस्ती मेरे साथ बलात्कार किया। बोला कि घटना की बात किसी को बताई तो मैं तुझे जान से खत्म कर दूंगा। इतना कहकर मुझे घर वापस ले आए। 24 दिसंबर को दोपहर 12 बजे भाभी गांव गई थी। मैं घर में अकेली थी। मेरा भाई आया और अंदर से दरवाजे बंद कर लिया।
ये भी पढ़े: Rajasthan News: जोधपुर-भोपाल पैसेंजर ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतरे, अफरा-तफरी का माहौल
जब मैं चिल्लाने लगी तो मेरे साथ एक बार फिर बलात्कार किया। वहां से गांव तरफ चला गया। कुछ देर बाद भाभी आई। घटना की बात अपनी भाभी को बताई। फिर मेरे पिता मुझे लेने बटुरा आए थे। मैंने पिता को घटना के बारे में बताया। तब मेरे पिता मेरे घर सेमरिया वापस ले आए। बदनामी के डर से मैंने रिपोर्ट नहीं किया। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत की है।

