Salman Khan के पनवेल फॉर्म हाउस में जबरन घुस गए दो लोग, पुलिस ने किया गिरफ्तार, जांच में मिले फर्जी आधार कार्ड

सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। यही वजह है कि उनके दुश्मन भी दुनिया के हर कोने में छिपे हैं। कई बार आपने उनपर और उनके परिवार पर जान का हमला भी सुना होगा।

0
309

न्यूज़लिंक हिंदी। सलमान खान बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं जिनकी पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगा पाना नामुमकिन है। यही वजह है कि उनके दुश्मन भी दुनिया के हर कोने में छिपे हैं। कई बार आपने उनपर और उनके परिवार पर जान का हमला भी सुना होगा। वही सलमान खान (Salman Khan) को पिछले साल कईं बार लॉरेंस गैंग द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई थी।

जिसके चलते उनकी सिक्योरिटी में काफी इजाफा किया गया था। उन्हें जेड प्लस सिक्योरिटी भी दी गई है। इन सबके बीच बड़ी खबर आ रही है कि सलमान खान के पनवेल के फार्म हाउस पर दो संदिग्ध लोगो ने जबरन घुसने की कोशिश की है। हालांकि दोनों आरोपी फार्म हाउस में घुस पाते उससे पहले ही सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें धर दबोचा और पुलिस के हवाले कर दिया।

ये भी पढ़े : Ram Mandir: अयोध्या धाम पहुंच रही 108 फीट लंबी यह धूपबत्ती, डेढ़ महीने तक 50 किमी क्षेत्र में फैलाएगी खुशबू

दोनों आरिपियों के पास से मिले फर्जी आईडी कार्ड
पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलमान खान के फॉर्म हाउस के तार तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की थी। पुलिस ने ये भी बताया कि जिस समय आरोपियों ने सलमान खान के पनवेल के फॉर्म हाउस में घुसने की कोशिश की उस दौरान एक्टर वहां मौजूद नहीं थे। फिलहाल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। दोनो की गतिविधियां संदिग्ध हैं लेकिन पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुद को सलमान खान का फैन बताया है। वहीं पुलिस को दोनों आरोपियों के पास से फर्जी ID कार्ड भी मिले हैं हालांकि उनके पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

आरोपियों से लगातार हो रही है पूछताछ
नवी मुंबई पुलिस से बातचीत के बाद इस बात की पुष्टि हुई है कि वो दोनों ही संदिग्ध थे। दोनों शख्स के पास जो आधार कार्ड मिले वो फर्जी हैं। दोनों की पहचान अजेश कुमार गिल और गुरुसेवक सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में इनके पास पंजाब और राजस्थान से होने की जानकारी सामने आई है। ये मामला इसलिए भी बेहद संदिग्ध है। हालांकि, आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़े : UP News: मुलायम सिंह को कारसेवकों का हत्यारा कहती हूं, राम मंदिर का श्रेय कोई नहीं ले सकता- उमा भारती

आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
वहीं, फर्जी आधार कार्ड मिलने के बाद आरोपियों के ऊपर 420 यानी की झूठ बोलकर धोखाधड़ी की कोशिश, 448 ट्रेस पासिंग, 465 ठगी, 468 और 471 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। हालांकि, आरोपियों के पास से कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। लेकिन, उनकी गतिविधियां संदिग्ध थीं ऐसे में जांच करना बेहद जरूरी हो जाता है। सवाल ये है कि अगर वो दोनों संदिग्धन नहीं हैं तो उन्होंने अपनी पहचान क्यों छुपाई और फार्म हाउस में जबरन घुसने की उनकी मंशा क्या थी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here