भारतीय प्रवासी दिवस पर पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, इन नेताओं ने भी दी शुभकामनाएं

0
129

न्यूज़लिंक हिंदी। विदेश मंत्रालय की ओर से आज देश और विदेश भर में प्रवासी भारतीय दिवस पूर्ण रूप से मनाया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी सहित विदेश मंत्री एस जयशंकर, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रवासी भारतीय दिवस पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं, उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति भारतीय प्रवासियों का समर्पण सराहनीय है। पीएम मोदी ने दुनिया भर में भारत की भावना को मूर्त रूप देने, विविधता के बावजूद एकता की भावना को बढ़ावा देने के लिए भी उनकी सराहना भी पूर्ण रूप से की।

यह दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों के योगदान और उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, हमारी समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। वे दुनिया भर में विविधता के बीच एकता की भावना को बढ़ावा देने के भारत की भावना के प्रतीक हैं।

इस अवसर पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए, विदेश मंत्री, एस जयशंकर ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया एक्स के अकाउंट पर पोस्ट भी किया , उन्होंने लिखा कि प्रवासी भारतीय दिवस पर, दुनिया भर में भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं, हमें आपकी उपलब्धियों पर पूर्ण रूप से गर्व है,आपका उत्कृष्ट योगदान भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here