न्यूज़लिंक हिंदीं। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में सोमवार की रात आठ बजे के लगभग दो समुदाय के लोगों के बीच धार्मिक रैली निकालने की बात को लेकर पथराव हो गया। इस घटना में छह लोगों के घायल होने की बात बताई जा रही है, जिनमें से एक को गंभीर चोट आई है।
ये भी पढ़े : Mumbai: उद्धव गुट के विधायक और सहयोगियों के 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग का है मामला
उसके बाद हिंदू संगठन के लोग थाने में जमा हो गए और विशेष समुदाय के लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने और उनके मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग पर अड़ गए। उक्त घटना के बाद शहर में और अधिक अशांति न फैले तथा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विवादित क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है। साथ ही देर रात 24 नामजद और 20 अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस बल ने पाया काबू
वहीं, इस घटना की सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना टीआई (T.I) बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। इस घटना के बाद एसडीएम नरेंद्र नाथ पांडेय भी मौके पर पहुंचे और लोगों से घटना के बारे में चर्चा की और उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
ये भी पढ़े : मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी से आईसीसी ने आग्रह करते हुए कहा- लक्षद्वीप में करें निवेश
पथराव के बाद बनी अशांति की स्थितिः विधायक
इस घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद शाजापुर विधायक अरुण भीमावत भी कोतवाली थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर मामले में तत्काल और सख्त कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि सोमवार रात को यात्रा निकल रही थी उसी समय बिधर्मियों द्वारा पथराव किया गया, जिससे शहर में अशांति की स्थिति बनी।

