न्यूज़लिंक हिंदी, तेलंगाना। 22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसका सीधा प्रसारण केवल शहरों में ही नहीं, बल्कि भारत के हर एक छोटे से बड़े गांव में भी होगा। तेलंगाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कहा कि पूरे भारत में एक भी ऐसा गांव नहीं होगा जहां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण नहीं दिखाया जाए।
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा कि भारत की आजादी के बाद से यह हिंदुओं का सबसे भव्य आयोजन है। उन्होंने कहा, ‘केवल हिंदू ही नहीं, बल्कि दुनिया के लोग राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के इंतजार में है। वे सब बहुत खुश है। यहां एक भी ऐसा गांव खाली नहीं रहेगा जहां इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण न दिखाया जाए। यह कार्यक्रम अमेरिका के टाइम स्क्वायर में भी सीधा प्रसारित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें :मालदीव के मंत्रियों की आपत्तिजनक टिप्पणी से आईसीसी ने आग्रह करते हुए कहा- लक्षद्वीप में करें निवेश
स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा
भाजपा अध्यक्ष ने बताया, ‘इस दिन कई स्वैच्छिक गतिविधियां की जाएंगी। लोग खाना बांट रहे होंगे। स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न उम्र के लोग भगवान राम की सेवा में भाग लेना चाहते हैं। तेलुगु फिल्म हनुमान के निर्माताओं ने प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान करने की घोषणा की है।

