Haryana: सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा कार और ट्रक की टक्कर में दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टर की मौत

0
299

न्यूज़लिंक हिंदी।  हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जीटी रोड पर कुंडली के पास ट्रक में कार टकराने से दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टर की दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद से ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मोके से फरार हो गया है।  पुलिस की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  हरियाणा के सोनीपत में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है।  सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 पर प्याऊ मनियारी के पास देर रात आगे चल रहे ट्रक में टकराने से कार सवार दिल्ली पुलिस के 2 इंस्पेक्टर की मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हादसा ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने के कारण हुआ,घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झज्जर के बहादुरगढ़ स्थित गांव दादनपुर निवासी दिनेश बेनीवाल और जींद के नरवाना निवासी रणबीर चहल दिल्ली पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर थे।

दिनेश बेनीवाल दिल्ली के हैदरपुर नॉर्थ वेस्ट स्पेशल सेल में और रणधीर चहल आदर्श नगर थाना दिल्ली में नियुक्त थे।  दोनों देर रात  वेन्यू कार में सवार होकर दिल्ली से सोनीपत की तरफ आ रहे थे। कार को दिनेश बेनीवाल चला रहे थे।

जब वह देर रात करीब 11:30 बजे कुंडली से आगे प्याऊ मनियारी के पास पहुंचे तो अचानक उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने ब्रेक लगा दिया जिसके चलते उनकी गाड़ी ट्रक से टकरा गाड़ी, हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों इंस्पेक्टर की मौत हो गई।सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here