Vibrant Gujarat Summit 2024: आज से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

आज से गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत हो रही है। 10-12 जनवरी तक चलने वाले इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया।

0
507

न्यूज़लिंक हिंदी। आज से गुजरात की राजधानी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत हो रही है। 10-12 जनवरी तक चलने वाले इस ग्लोबल समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ग्लोबल समिट में हिस्सा लेने के लिए सोमवार की रात को ही गांधीनगर पहुंच गए थे।

उनके साथ यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, चेक गणराज्य के प्रधानमंत्री पेट्र फियाला, मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी, तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत महात्मा मंदिर में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल हुए।

ये भी पढ़े : Pratapgarh आरोपियों ने नौकरी देने के झांसा से महिला को प्रतापगढ़ बुला कर लुटी अस्मत,पांच लोगों ने विवाहिता से किया गैंगरेप

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि मैं वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन में 34 भागीदार देशों और 130 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने ‘एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य’ का विचार दुनिया के सामने रखा है। भारत की G20 अध्यक्षता की सफलता ने देश को गौरवान्वित किया है।

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां एडिशन
ये इवेंट गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जा रहा है। PM नरेंद्र मोदी ने 20 साल पहले साल 2003 में वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत की थी, आज से शुरू होने वाला ये इसका 10वां एडिशन है। इस बार का वाइब्रेंट गुजरात समिट आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत @2047 के विजन को आगे बढ़ाएगा।\

ये भी पढ़े : उस्ताद संगीत सम्राट राशिद खान का लंबी बीमारी के बाद हो गया निधन

‘गेटवे ऑफ फ्यूचर’ की थीम
इस बार समिट की थीम है ‘Gateway to the Future। इस 10वें एडिशन में वाइब्रेंट गुजरात की सफलता को मनाया जाएगा। इस बार के एडिशन में ई-मोबिलिटी, स्टार्ट-अप, MSMEs, ब्लू इकोनॉमी, ग्रीन एनर्जी और स्मार्ट इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रेड शो के कुछ फोकस सेक्टर हैं। इस बार समिट में 34 पार्टनर देश और 16 पार्टनर संस्थाएं हिस्सा ले रही हैं। जिसमें दुनिया के कई बड़े वर्ल्ड लीडर्स, प्रधानमंत्री और दुनिया की दिग्गज कंपनियों के CEOs हिस्सा लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here