Ram Mandir: वडोदरा के किसान ने बनाया 1100 किलो का दीपक, अयोध्या में होगा प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर देशभर में उत्साह है। कोई बड़ी लंबी अगरबत्ती लेकर वहां जा रहा है, तो कोई कुछ और ले जा रहा है।

0
352

न्यूज़लिंक हिंदी। अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसको लेकर देशभर में उत्साह है। कोई बड़ी लंबी अगरबत्ती लेकर वहां जा रहा है, तो कोई कुछ और ले जा रहा है। अब इसी तरह से गुजरात के वडोदरा निवासी अरविंद भाई पटेल ने भी एक प्रण लिया और उन्होंने 1100 किलो का दीपक बनाया है, जिसे अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर परिसर में प्राण प्रतिष्ठा के दिन प्रज्वलित किया जाएगा।

पांच धातुओं से बनकर तैयार हुआ दीपक
अरविंद भाई पटेल का कहना है कि वडोदरा के एक व्यक्ति ने 108 फीट की अगरबत्ती बनवाई थी। इसके बाद उन्हें भी इस संबंध में विचार आया कि भगवान राम की प्रार्थना अयोध्या में हो रही है। ऐसे में कुछ आहुति हमारी भी होना चाहिए। इसलिए उन्होंने अगरबत्ती के साथ दीपक बनाने का प्रण ले लिया। इसकी पूरी डिजाइन भी उन्होंने खुद ने ही की है। अरविंद पटेल का कहना है कि दीपक को बनाने में पांच धातुओं का उपयोग किया गया है। इसमें तांबा, पीतल, मेटल, ब्रास, एमएस शामिल है। इस दीपक की ऊंचाई 9 फीट है। इसमें करीब 501 किलो घी आएगा। एक बार प्रज्वलित करने पर यह दीपक करीब ढाई महीने तक जलेगा।

ये भी पढ़े : Maldives: भारत की लताड़ के बाद मालदीव ने लिया चीन का सहारा, चीनी पर्यटकों को मालदीव भेजने का किया अनुरोध

‘दीपक को 501 किलो घी से जलाया जाएगा’
अरविंद भाई पटेल ने बताया कि “इस दीपक की ऊंचाई 9.15 फुट और परिधि आठ फुट है। आधार की परिधि लगभग पांच फुट है। दीपक जलाने के लिए 15 किलो ऊन की बाती जलानी पड़ती है। जिसके लिए चार फुट का मसाला भी तैयार कर लिया गया।” इस दीपक की विशेषता बताते हुए अरविंदभाई पटेल ने कहा कि “इस दीपक में 501 किलो घी डालकर जलाया जाएगा। दीपक की यात्रा आज 3:30 बजे रावतभाटा रोड से होते हुए निकाली गई और गोदावरी धाम पर दीपक आरती और पुष्पमाला के कर स्वागत किया गया।

‘एक माह में बनाया गया दीपक’
रामलला प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अरविंद भाई पटेल ने बताया कि “बडोदरा एक संस्कारिक नगरी है। अयोध्या में 22 तारीख को रामलला राम मंदिर में विराजमान होंगे, यह अवसर 500 साल बाद आया है। वह दोबारा अपने घर पधार रहे हैं।” उन्होंने बताया कि राम मंदिर के लिए वडोदरा में जब एक अगरबत्ती 108 फुट की बनी, तो हमने दीपक बनाने का प्रयास किया।” अरविंद भाई पटेल के मुताबिक, “एक माह तक अथक प्रयास करने के बाद इसे बनाया गया है। इस दीपक में पांच बाती का प्रावधान है।”

ये भी पढ़े : Vibrant Gujarat Summit 2024: आज से वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की शुरुआत, जानें कौन-कौन हुआ शामिल

5 दिन में पहुंचेंगे अयोध्या, मंदिर समिति से मिल गई अनुमति
अरविंद पटेल ने बताया कि मंदिर समिति ने इस दीपक को लेकर अयोध्या आने की अनुमति दे दी है, जिसके बाद ही श्री राम दीपक प्रस्थान यात्रा वडोदरा से शुरू हुई है। अरविंद भाई पटेल का कहना है कि वे 7 जनवरी को अयोध्या के लिए रवाना हुए थे और 11 जनवरी को अयोध्या पहुंच जाएंगे। इसके बाद दीपक को श्री राम मंदिर समिति को भेंट करेंगे। बता दें कि उनकी इस यात्रा में 50 से ज्यादा लोग शामिल है। ये सभी अपने निजी वाहनों के साथ ही सफर कर रहे है। वहीं, दीपक को एक बड़े ट्रक में रखा हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here