आज मराठी रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंधेगी आमिर खान की बेटी, उदयपुर में ताज होटल में होगी वेडिंग

उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में आज बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे मराठी रीति-रिवाज से 'वाओ सेरेमनी' यानी वेडिंग होगी।

0
392

न्यूज़लिंक हिंदी। उदयपुर के होटल ताज अरावली पैलेस में आज बॉलीवुड स्टार आमिर खान की बेटी आयरा खान और फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे की डेस्टिनेशन वेडिंग होगी। होटल के मयूर बाग में शाम 4 बजे मराठी रीति-रिवाज से ‘वाओ सेरेमनी’ यानी वेडिंग होगी। इसके बाद फैमिली शूट होगा। फिर डिनर होगा। इससे पहले दिन में होटल के टीरी रेस्टोरेंट में लंच होगा। मयूर बाग को सफेद फूल और चादर से सजाया गया है। मंडप को व्हाइट कलर थीम पर सजाया है।

ये भी पढ़े : Ram Mandir: वडोदरा के किसान ने बनाया 1100 किलो का दीपक, अयोध्या में होगा प्रज्वलित, श्रद्धालुओं ने किया भव्य स्वागत

इससे पहले मंगलवार रात को संगीत सेरेमनी हुई जिसमें अभिनेता आमिर खान से अपने बेटे के साथ ईरा के लिए गाना गाया। शादी में मेहमानों की बात करें तो यहां कोई भी बड़े सेलेब्स नहीं आए हैं। शादी में सिर्फ परिवार के लोग और आयरा-नूपुर के दोस्त हैं।

ये भी पढ़े : Maldives: भारत की लताड़ के बाद मालदीव ने लिया चीन का सहारा, चीनी पर्यटकों को मालदीव भेजने का किया अनुरोध

बीती रात आमिर खान की बेटी आयरा खान की संगीत सेरेमनी होस्ट की गई थी। इस दौरान दूल्हा-दुल्हन आयरा और नूपुर ने एक-दूसरे का हाथ थामे हुए वेन्यू में ग्रैंड एंट्री की। इसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लुक की बात करें को आयरा ने अपने संगीत फंक्शन के लिए रॉयल ब्लू कलर का लहंगा कैरी किया था जिसके चारों ओर सिल्वर एम्ब्राइडरी थी। उन्होंने इसे मैचिंग चोली के साथ पेयर किया और रेड कलर के हुड वाले केप के साथ एक ओम्फ फैक्टर भी एड किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here