ब्रिटेन में चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा- चीन को नहीं मानते अपना प्रतिद्वंद्वी

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने भी व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रहे मुक्त व्यापार समझौते को सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है।

0
224

न्यूज़लिंक हिंदी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इन दिनों ब्रिटेन के दौरे पर हैं। इसी बीच उन्होंने कहा कि हम किसी को अपना प्रतिद्वंद्वी नहीं मानते। 2020 में दोनों के बीच आमने-सामने की लड़ाई हुई और हमारे जवानों ने उसके छक्के छुड़ा दिए।

राजनाथ सिंह ने कहा- कि शायद यही कारण है कि भारत के प्रति चीन का नजरिया बदल गया है। उन्हें एहसास हो गया है कि भारत अब कमजोर नहीं है। आगे उन्होंने बताया कि पहले हम रक्षा उपकरणों के सबसे बड़े आयातक हुआ करते थे लेकिन अब हम रक्षा वस्तुओं के निर्यात के मामले में शीर्ष 25 देशों में हैं।

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ा
ब्रिटेन को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत ब्रिटेन के साथ समृद्ध साझेदारी चाहता है। उन्होंने कहा कि भारत और ब्रिटेन के रिश्ते काफी अच्छे रहे हैं। दोनों देश एकसाथ मिलकर बड़े काम कर सकते हैं। ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स के साथ ब्रिटेन-भारत रक्षा उद्योग सीईओ गोलमेज सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करते हुए कहा राजनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था में लगातार तेजी आ रही है। 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन सकता है। इस दौरान राजनाथ सिंह ने भारत और ब्रिटेन के बीच रणनीतिक साझेदारी पर जोर दिया। बता दें कि ब्रिटेन दौरे पर राजनाथ सिंह ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक, रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स और विदेश मंत्री डेविड कैमरन समेत कई नेताओं से मुलाकात की।

रक्षा मंत्री ने कहा कि ब्रिटेन और अन्य समान विचारधारा वाले देशों को शांतिपूर्ण और स्थिर वैश्विक नियम आधारित व्यवस्था को मजबूत करने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करना चाहिए और भारत के उत्थान में सहयोगी बन सकते हैं। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री सुनक ने भी व्यापार, रक्षा और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों देशों के साथ मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के बीच चल रहे मुक्त व्यापार समझौते को सफल निष्कर्ष पर लाया जा सकता है।

भारत को कोई आंख नहीं दिखा सकता
इससे इतर लंदन के इंडिया हाउस में एक कार्यक्रम में राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में चीन के मुखपत्र ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित एक लेख का उदाहरण देते हुए कहा कि चीन का भी अब भारत को लेकर नजरिया बदल चुका है और चीन, भारत को एक उभरती आर्थिक ताकत और रणनीतिक ताकत के रूप में स्वीकार करता है। राजनाथ सिंह ने इसकी वजह देश के तेज आर्थिक विकास और मजबूत विदेश नीति को दिया।

ये भी पढ़ें : भारत से पंगा लेकर पछता रहा मालदीव, घुटनों पर आई ट्रैवल इंडस्ट्री, पत्र लिखकर मांगी माफी, कहा- अब और न रूठो

राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘अब ऐसा नहीं है कि कि भारत को आंख दिखा के जो चाहे सो निकल जाए।’ उन्होंने कहा कि ‘हम किसी को भी दुश्मन देश के तौर पर नहीं देखते, लेकिन दुनिया इस बात से वाकिफ है कि भारत और चीन के रिश्तों में तनाव है। हालांकि हम चाहते हैं कि अपने पड़ोसी देशों और दुनिया के अन्य देशों के साथ दोस्ताना संबंध रखें।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here