न्यूज़लिंक हिंदी। दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल का लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी (AAP) की तैयारियों का आकलन करने के लिए आयोजित गोवा का दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित कर दिया गया है।
ये भी पढ़े : ब्रिटेन में चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बयान देते हुए कहा- चीन को नहीं मानते अपना प्रतिद्वंद्वी
पार्टी के सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केजरीवाल को गोवा के दो दिवसीय दौरे के लिए बृहस्पतिवार को रवाना होना था। पार्टी के एक सूत्र ने कहा,”दिल्ली के मुख्यमंत्री का गोवा दौरा गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण स्थगित हो गया है। अब वह अगले सप्ताह गोवा जाएंगे।”
ये भी पढ़े : UP Weather: यूपी में कड़ाके की ठंड, 41 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 14 तक स्कूल बंद, ‘कोल्ड डे’ अलर्ट

