न्यूज़लिंक हिंदी। मुंबई पुलिस ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (एमटीएचएल) पर खतरे को रोकने के लिए चार पहिया वाहनों के लिए अधिकतम गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय कर दी है। जबकि मोटरसाइकिल, तीन-पहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर और धीमी रफ्तार से चलने वाले वाहनों के लिए एंट्री बैन कर दी है। एमटीएचएल भारत का सबसे लंबा समुन्द्री पुल बनाया गया है, जिसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक ‘अटल सेतु’ के नाम से जाना जाएगा।
🌉 Atal Setu: India’s Longest Sea Bridge !
Bridging the waters, uniting the city, and standing tall in engineering brilliance.#AtalSetu #NarendraModi #Maharashtra #engineering pic.twitter.com/QHg4iQmfWU— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) January 10, 2024
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक मुंबई से नवी मुंबई को जोड़ने वाला सबसे बड़ा समुद्री पुल बनकर तैयार हुआ है। 22 किलोमीटर लंबा ये पुल दक्षिण मुंबई से नवी मुंबई की दूरी सिर्फ 20 मिनट में करेगा। इस पुल को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपाई के नाम से जाना जाता है। 18,000 करोड़ की लागत से बना यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू हो कर रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में खत्म होता है।
पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर बना है ब्रिज
मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा है कि एमटीएचएल को पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर अटल सेतु नाम रखा गया है। इसका उद्घाटन 12 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। एक अधिकारी के मुताबिक, इस मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक पर कार, टैक्सी, हल्के मोटर वाहन, मिनीबस और टू-एक्सल बसों जैसे वाहनों की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। उन्होंने कहा कि पुल की चढ़ाई और उतरने के वक्त गाड़ियों की गति सीमा 40 किमी प्रति घंटे तक सीमित रहेगी।
ये भी पढ़े : Kanpur: आईआईटी के हॉस्टल में एमटेक छात्र ने फंदा लगाकर करी आत्महत्या,और भी घटनाएं हो चुकी
18000 करोड़ की लागत से बना है ब्रिज
एक अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने जनता को किसी तरह की परेशानी न हो और संभावित खतरे व रुकावटों को रोकने के लिए भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल पर गति सीमा लगा दी है। इसे बनाने के लिए 18,000 करोड़ रुपये की लागत से इस ब्रिज को बनाया गया है। यह मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यानी यह पुल मुंबई के सेवरी से शुरू होती है और रायगढ़ जिले के उरण तालुका के न्हावा शेवा में समाप्त होती है।
16 किलोमीटर तक समुद्र में है ब्रिज
एमटीएचएल एक 6-लेन समुद्री लिंक है, जिसका विस्तार समुद्र पर 16.50 किलोमीटर और भूमि पर 5.5 किलोमीटर है। इसके उद्घाटन के बाद से मुंबई और नवी मुंबई के बीच की दूरी केवल 20 मिनट में तय हो सकेगी, जो कि अब तक 2 घंटे लगते हैं।
ये भी पढ़े : गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण CM केजरीवाल ने गोवा दौरा किया स्थगित
भारी गाड़ियों को भी अनुमति नहीं
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई की ओर जाने वाले मल्टी-एक्सल भारी वाहनों, ट्रकों और बसों को ईस्टर्न फ्रीवे पर प्रवेश नहीं मिलेगा। एक अधिकारी ने बताया है कि इन वाहनों को आगे की आवाजाही के लिए मुंबई पोर्ट-सिवड़ी निकास (निकास 1 सी) का उपयोग करना होगा और ‘गाडी अड्डा’ के पास एमबीपीटी रोड लेना होगा। उन्होंने कहा कि मोटरसाइकिल, मोपेड, तिपहिया वाहन, ऑटो, ट्रैक्टर, जानवरों द्वारा खींचे जाने वाले वाहन और धीमी गति से चलने वाले वाहनों के लिए कोई प्रवेश नहीं होगा।

