Grahan 2024: भारत में नहीं दिखेगा इस साल एक भी ग्रहण, करीब 72 साल बाद बन रहा ये योग

ये साल बहुत ही अद्धभुत होने वाला है। आपको बता दे कि इस साल भारत में एक भी ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसा 72 साल बाद हो रहा है।

0
266

न्यूज़लिंक हिंदी। ये साल बहुत ही अद्धभुत होने वाला है। आपको बता दे कि इस साल भारत में एक भी ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ऐसा 72 साल बाद हो रहा है। इस साल दो चंद्र गहण और दो सूर्य ग्रहण लग रहे हैं लेकिन इसका प्रभाव भारत में ना के बराबर रहेगा। सूतक का प्रभाव नहीं पड़ने से इस साल मंदिरों के पट भी बंद नहीं होंगे। यह भारत के लिए सुखद खबर है।

मान्यता है कि ग्रहण जिस भी देश में दिखाई देता है, वहां प्राकृतिक और विषम प्रभाव पड़ते हैं। ज्योतिष ने बताया कि भौगोलिक गणना के अनुसार इस साल हमारे देश में कोई भी ग्रहण दृश्यमान नहीं है। इसलिए इसका धार्मिक महत्व नहीं होगा। देश में सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। सन 1952 के बाद ऐसी स्थिति आई है।

ये भी पढ़ें:Ram Mandir: निमंत्रण ठुकराने पर भड़के बीजेपी नेता बोले- कारसेवकों पर गोली चलाने वाले आ रहे हैं, लेकिन कांग्रेस नहीं

आगे उन्होंने बताया कि इस साल लगने वाले ग्रहण का प्रभाव उत्तरी अमेरिका और दक्षिणी अमेरिका, अफ्रीका, अर्जेंटीना, दक्षिण चिली, मध्य एशियाई देशों, हिंद महासागर, अर्कटिक और अटलांटिक महासागर पर पड़ेगा। ये ग्रहण मार्च, अप्रैल और अक्तूबर में लगेंगे।

जानें कब लगेगा सूर्य और चंद्र ग्रहण
जानकारी अनुसार, पहला सूर्यग्रहण आठ अप्रैल को रात 9:12 बजे लगेगा और रात 1:25 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 4:25 घंटे रहेगी। दो अक्तूबर को दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। जो रात 9:13 बजे से रात 3:17 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 6:04 घंटे की होगी। वहीं, पहला चंद्रग्रहण 25 मार्च को सुबह 10:23 बजे से दोपहर 3:02 बजे तक लगेगा। इसकी अवधि 4:36 घंटे रहेगी। 18 सितंबर को चंद्र ग्रहण सुबह 6:12 बजे से 10:17 बजे तक रहेगा। इसकी अवधि 4:04 घंटे रहेगी।

ये भी पढ़ें:26 January: कर्नाटक की झांकी शामिल ना होने पर केंद्र पर बरसे सीएम कहा- यह सात करोड़ कन्नड़ लोगों का अपमान

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here