न्यूज़लिंक हिंदी। भारत और मालदीव के बीच चल रहे तनाव के बीच फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (FWICE) ने फिल्म निर्माताओं से अपील की है। FWICE ने फिल्म निर्देशकों और निर्माताओं से मालदीव में जाकर फिल्मों की शूटिंग नहीं करने की बात कही है। साथ ही, देश में ही शूटिंग लोकेशन का चयन करने को कहा है। फेडरेशन ने ये बातें आधिकारिक बयान में कही हैं और इसके लिए एक प्रेस रिलीज जारी की गई है।
जारी की प्रेस रिलीज
फेडरेशन ने बुधवार को प्रेस रिलीज जारी की। इसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के नेताओं ने जो अपमानजनक टिप्पणी की है, उसके विरोध में FWICE ने मालदीव का बॉयकॉट करने का फैसला लिया है।
BOYCOTT MALDIVES… CHOOSE LOCATIONS IN INDIA: FWICE APPEALS TO PRODUCERS… OFFICIAL STATEMENT…#FWICE #India #Maldives pic.twitter.com/OpZmXIq6o2
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 10, 2024
प्रेस रिलीज में आगे लिखा है, ‘मालदीव के तीन मंत्रियों की तरफ से अपमानजनक बयान पर भारत और मालदीव के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए मीडिया और मनोरंजन जगत में काम करने वाले कामकारों, तकनीशियनों और कलाकारों का सबसे पुराना और सबसे बड़ा निकाय FWICE विश्वस्तर पर सम्मानित पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर मालदीव के मंत्रियों के गैर जिम्मेदाराना और गलत टिप्पणी की निंदा करता है’।
ये भी पढ़ें : Grahan 2024: भारत में नहीं दिखेगा इस साल एक भी ग्रहण, करीब 72 साल बाद बन रहा ये योग
आगे उन्होंने लिखा है, ‘राष्ट्र और इसकी व्यापक संस्कृति के साथ एकजुटता दिखाते हुए फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज ने फैसला किया है कि मालदीव और वहां की शूटिंग लोकेशन का बहिष्कार किया जाए। इसकी बजाय फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज की अपने सदस्यों से ये अपील है कि वे भारत में ऐसी ही किसी दूसरी लोकेशन पर शूटिंग करें और भारत में पर्यटन के विकास में योगदान दें’।
पीएम और राष्ट्र के प्रति समर्थन में खड़े हैं
इसके अलावा फेडरेशन ने कहा है, ‘भारत और दुनियाभर के सभी निर्माताओं को सलाह दी जाती है कि वे मालदीव में किसी भी तरह की शूटिंग या प्रोडक्शन गतिविधि करने की योजना न बनाएं। हम सभी अपने पीएम और राष्ट्र के प्रति समर्थन में खड़े हैं’।

