Annapoorani Controversy: नेटफ्लिक्स ने डिलीट की Nayanthara की ‘अन्‍नपूर्णी’, भगवान श्रीराम का अपमान करने का लगा है आरोप

मशहूर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्‍नपूर्णी’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था, इसके बाद से ही फिल्म विवादों फंसी हुई है।

0
462

न्यूज़लिंक हिंदी। मशहूर साउथ एक्ट्रेस नयनतारा की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘अन्‍नपूर्णी’ पर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। कुछ समय पहले ही ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया गया था, इसके बाद से ही फिल्म विवादों फंसी हुई है। फिल्म के मेकर्स और इसकी स्टार कास्ट भगवान श्रीराम का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। इसी बीच अब खबर आई है कि फिल्म पर विरोध बढ़ता देख नेटफ्लिक्स ने नयनतारा की इस फिल्म को डिलीट कर दिया है।

‘भगवान श्रीराम’ पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर भड़के लोग
फिल्म में भगवान राम को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसकी वजह से कई लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गई है। फिल्म में बताया गया है कि भगवान राम ने वनवास के मांस का सेवन किया था। अब इसी को लेकर फिल्म विवादों में घिर गई है। फिल्म की स्ट्रीमिंग के बाद से ही सोशल मीडिया पर नेटफ्लिक्स को भी बैन करने की मांग उठ रही थी। हालांकि, विवाद बढ़ने के बाद नेटफ्लिक्स ने लोगों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बिना कोई देरी किए तुरंत ‘अन्नापूर्णी’ को डिलीट कर दिया है।

ये भी पढ़े : बहू Alia Bhatt और बेटे Ranbir Kapoor को नीतू ने दी खास सलाह, करण के शो में एक्ट्रेस ने किया खुलासा

सोशल मीडिया पर फिल्म के डिलीट होने की हुई पुष्टी
वहीं इस बात की पुष्टी साउथ फिल्मों के जानकार Christopher Kanagaraj ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट कर दी है। उन्होंने एक पोस्ट में लिखा, ‘एक हफ्ते पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई लेडी सुपरस्टार फिल्म को अब स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया है।

ये भी पढ़े : Mehbooba Mufti Accident: PDP चीफ महबूबा मुफ्ती की गाड़ी का एक्सीटेंड, अनंतनाग में कार हादसे का हुईं शिकार

अन्नपूर्णी के खिलाफ FIR हुई दर्ज
मुंबई और जबलपुर में फिल्म के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। जबलपुर में फिल्म की पूरी स्टार कास्ट, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर के खिलाफ एक हिंदूवादी संगठन ने FIR दर्ज कराई गई है। बताया गया है कि अन्नपूर्णी फिल्म में कई ऐसे दृश्य हैं, जिसमें भगवान श्रीराम के खिलाफ अनर्गल टिप्पणियां करते हुए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। इसके अलावा इसमें ये भी दिखाया गया है कि श्री राम भगवान वनवास के दौरान जानवरों को मार कर मांस खाते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here