Ayodhya: रामनगरी में 10,000 से अधिक CCTV कैमरे चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर, सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा, 'अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं।

0
300

न्यूज़लिंक हिंदी, अयोध्या। 22 जनवरी को होने वाले भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का इंतजार करोड़ों रामभक्त कर रहे हैं। ऐसे में नगर की सुरक्षा को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी प्रशांत कुमार ने कहा, ‘अयोध्या में जो कार्यक्रम है वो देश और पूरे विश्व के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है। उसके लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। सीसीटीवी द्वारा भी निगरानी कराई जा रही है।

प्रशांत कुमार ने कहा- कार्यक्रम के दिन और उसके बाद आने वाले सभी श्रद्धालुओं को किसी तरह की कोई असुविधा ना हो, इसके लिए भी बेहतर व्यवस्था मुहैया कराई जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि अयोध्या में 10,000 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।

स्पेशल डीजी ने बताया है कि नगर की सुरक्षा को देखते हुए ऐसे उपकरणों का प्रयोग किया गया है जो कि अत्याधुनिक हैं और पुलिस के कार्यों में मददगार होंगे।

ये भी पढ़ें : Kanpur: कानपुर में भी दिखेगी प्राण प्रतिष्ठा की झलक, रामलला मंदिर में जलाए जाएंगे 11000 घी के दीए

उन्होंने ये भी बताया कि सुरक्षा की योजना प्राण प्रतिष्ठा समारोह और उसके बाद आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखकर बनाई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here