Goa : बेंगलुरु की सीईओ सूचना सेठ ने गोवा में अपने ही बेटे की हत्या, कप सिरप पिलाने के बाद ताकिए से गला घोटने का है आरोप

0
179

न्यूज़लिंक हिंदी। गोवा में अपने चार साल के बेटे की हत्या के आरोप में स्टार्टअप कंपनी की सीईओ सूचना सेठ पुलिस की कस्टडी में है। इस सनसनीखेज मामले में सामने आया है कि बेटे की हत्या के बाद शव को कैसे ठिकाने कैसे लगाना है? सीईओ सूचना सेठ ने इसका प्लान नहीं बनाया था।

इतना ही नहीं वह सुबह हाेटल के रूम से चेकआउट करने के लिए बिलकुल  भी बाहर नहीं निकली थीं। पुलिस की पूछताछ में होटल कर्मचारियों के हवाले से यह जानकारी सामने आई है। सूचना सेठ छह जनवरी को गोवा पहुंची थीं इसके बाद उन्होंने खुद को होटल के रूम में बंद कर लिया था। गोवा पुलिस का दावा है कि यह एक प्री प्लान्ड मर्डर है लेकिन महिला सीईओ ने शव को डिस्पोज ऑफ करने की तैयारी भी नहीं की थी।

होटल कर्मचारियों के हवाले से पुलिस ने बताया है कि सूचना सेठ ने हत्या करने के बाद अपने बेटे के शव को एक बैग में पूर्ण रूप से  पैक कर दिया था। बेटे के शव को छिपाने के लिए बेंगलुरु जाने के लिए टैक्सी किराए पर ली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि हम इसे एक सुनियोजित हत्या मान रहे हैं। पुलिस के अनुसार सूचना सेठ करीब 1 बजे होटल से निकली थीं।

और ऐसा अनुमान है कि वह अगले 10 घंटे के बाद बेंगलुरु पहुंची होंगी। बेटे के शव को कैसे ठिकाने लगाना है। इसकी उसने कोई भी योजना नहीं बनाई थी। पुलिस के अनुसार पूछताछ में सूचना सेठ ने कहा है कि कुछ भी तय नहीं हुआ था। मैं अपने बेटे को घर ले जाना चाहती थी।

पुलिस सूचना सेठ की मेडिकल जांच और सैंपल कलेक्शन के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के साथ बम्बोलिम स्थित मनोचिकित्सा और मानव व्यवहार संस्थान ले गई थी। इसमें सामने आया है कि सूचना ने अपनी की मां की मौत के बाद कई सालों तक अपने पिता से बात भी नहीं की थी। गोवा पुलिस ने अनुसार अभी तक की जांच में जो भी फैक्ट सामने आया हैं।

जो भी डेटा मिला है। उसके हिसाब से यह यह पूर्व नियोजित हत्या का ही मामला है। पुलिस के अनुसार ऐसा साबित करने के पर्याप्त सबूत हैं। पुलिस से सूचना सेठ के लिंक्डइन प्रोफ़ाइल से जुड़े 12 से अधिक लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। इतना ही नहीं पुलिस ने सूचना सेठ के पति वेंकट रमन को कांलगूट पुलिस के सामने पेश होने के लिए नोटिस भी पूर्ण रूप से जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here