Beef खाते हुए मार्क ज़करबर्ग ने बताया ‘बिजनेस प्लान’, जिसके बाद अब सोशल मीडिया पर हो रहे ट्रोल

फेसबुक और मार्क ज़करबर्ग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभी हाल ही में मार्क ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है। जिससे भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं को आहत किया है।

0
355

न्यूज़लिंक हिंदी। फेसबुक और मार्क ज़करबर्ग किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। अभी हाल ही में मार्क ने अपने फेसबुक पेज पर एक पोस्ट किया है। जिससे भारत समेत दुनिया भर के हिंदुओं को आहत किया है। मार्क ने फेसबुक पर एक तस्वीर डाली है। उस तस्वीर में मार्क के सामने एक प्लेट रखी है जिसमें गौमांस या बीफ है। साथ ही एक बड़े से टुकड़े को उन्होंने मेज पर रखा और बताया है कि आखिर कैसे वो दुनिया का सबसे टेस्टी बीफ तैयार कर रहे हैं, मार्क की इस पोस्ट पर लोग उनपर भारतीयों विशेषकर हिंदुओं की भावना को आहत करने का आरोप लगा रहे हैं।

ध्यान रहे, मार्क ने ये पोस्ट एक ऐसे समय में किया। जब दुनिया की एक बड़ी आबादी या तो मांसाहार से तौबा कर रही है। या फिर वीगन को अपना रही है। जिक्र अगर मार्क द्वारा की गयी इस पोस्ट का हो तो मार्क ने पोस्ट में डिटेल में बताया है कि वो काउई द्वीप के को’ओलाउ रेंच में गायें पाल रहे हैं।

ये भी पढ़े : बेटी पैदा हुई तो ससुरालवालों ने ले ली जान, दिल्ली HC ने दी नसीहत- ‘बेटे के गुणसूत्र से…

मार्क ने लिखा है कि। “मैं वाग्यू और एंगस नस्ल की गायों को पाल रहा हूं, और मेरा लक्ष्य दुनिया में उच्चतम गुणवत्ता वाले कुछ गोमांस बनाना है। मवेशी उनके द्वारा उगाए गए मैकाडामिया भोजन और बीयर पीते हुए बड़े होंगे।”

गाय पाल रहे जुकरबर्ग
अपने पोस्ट में जुकरबर्ग ने बताया है कि वह काउई द्वीप के को’ओलाउ रेंच में मवेशी वाग्यू और एंगस पाल रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह इन मवेशियों सिर्फ पाल नहीं रहे हैं। इसके पीछे उनका खास उद्देश्य है, ऐसे में गायों को ख़ास तरह का खाना दिया जा रहा है। दरअसल, जुकरबर्ग की योजना दुनिया में सबसे उच्च गुणवत्ता वाला गोमांस बनाना है।

ये भी पढ़े : भारत और मालदीव में चल रहें तनाव के बीच, पूर्व राजनयिक का दावा- रूढ़िवादी इस्लामिक तत्वों को दे रहा बढ़ावा

खुद पोस्ट कर बताया अपना प्लान
पोस्ट के साथ मार्क जुकरबर्ग की एक तस्वीर भी थी, जिसमें मार्बल बीफ का एक टुकड़ा उनके सामने रखा हुआ है, जो पूरी तरह से कटा हुआ दिख रहा है। अपनी इसी पोस्ट के साथ जुकरबर्ग ने अपनी योजना के बारे में बताया है। उन्होंने लिखा है, ‘कौई के को’ओलाउ रेंच में मवेशियों को पालना शुरू किया है, और मेरा लक्ष्य दुनिया में उच्चतम गुणवत्ता वाले कुछ गोमांस बनाना है। मवेशी वाग्यू और एंगस हैं, और वे हमारे द्वारा उगाए गए मैकाडामिया भोजन और बीयर पीते हुए बड़े होंगे।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here