Kanpur Weather Update: बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन, कोहरे की वजह से 30 ट्रेनें लेट, लुढ़केगा पारा

जम्मू कश्मीर और शिमला आने वाली बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 4.8 किमी प्रति घंटा रही। नतीजा यह रहा कि प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे शहरों में कानपुर भी शुमार रहा।

0
395

न्यूज़लिंक हिंदी, कानपुर। आज आसमान खुल गया। धूप भी अच्छी तरह से निकली लेकिन, तेज बर्फीली हवाओं ने सूरज की गर्मी शांत कर दी और तापमान इस सर्दी के सबसे निचले स्तर पर लुढ़क गया। सूरज निकलने के बावजूद दिन के पारे में 4.2 डिग्री और रात के पारे में 3.0 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

जानकारी अनुसार 2015 में यह 12.2 डिग्री तापमान रहा था। पिछले वर्ष 2023 में भी 11 जनवरी को 13.4 डिग्री पारा दर्ज किया गया था। बुधवार का पूरा दिन कंपकंपाते गुजरा। इस सर्दी में रात जहां पहली बार पांच डिग्री तक ठंडी रही।

वहीं सुबह जबरदस्त कोहरे में शहर जकड़ा रहा। 10 बजे के आसपास सूरज निकला पर पारा 13.2 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ सका। जम्मू कश्मीर और शिमला आने वाली बर्फीली उत्तर पश्चिमी हवाओं की रफ्तार 4.8 किमी प्रति घंटा रही। नतीजा यह रहा कि प्रदेश के सर्वाधिक ठंडे शहरों में कानपुर भी शुमार रहा।

इस धूप के बीच शीतलहर और बर्फीली हवाओं का यह सिलसिला अगले एक सप्ताह तक जारी रहने की संभावना है। सीएसए के मौसम विभाग प्रमुख डॉ. एसएन पांडेय के अनुसार धूप के बावजूद दिन के तापमान में गिरावट की वजह प्रदेश से सटे पर्वतीय राज्यों में बर्फबारी का होना है।

ये भी पढ़ें : भारत और मालदीव में चल रहें तनाव के बीच, पूर्व राजनयिक का दावा- रूढ़िवादी इस्लामिक तत्वों को दे रहा बढ़ावा

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि ऐसे मौसम में बचकर रहने की आवश्यकता है। रात के समय सिर जरूर ढके और गरम कपड़े पहनें। इस बीच हवा में नमी की मात्रा दिन में 94 प्रतिशत और रात में 77 प्रतिशत रही। रात में नमी में 11 प्रतिशत की बढ़त दर्ज की गई।

1200 ने लौटाए टिकट
कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ़्तार भी धीमी पड़ गई है। आपको बता दे कि गुरुवार को वंदे भारत, तेजस समेत 30 ट्रेनें लेट रहीं। 1200 लोगों ने टिकट रद्द कर दिए। 15066 पनवेल गोरखपुर एक्सप्रेस 9:30 घंटे देरी से आई। 12566 बिहार संपर्क क्रांति छह घंटे लेट रही, 12302 हावड़ा राजधानी तीन घंटे देरी से आई।

कोहरे की वजह से ये ट्रेन हुई लेट
लखनऊ चारबाग स्टेशन से दोपहर 4:25 आने वाली ट्रेन कानपुर सेंट्रल पर तीन घंटे देरी से आई। 22435 वाराणसी नई दिल्ली वंदे भारत 34 मिनट और 22436 नई दिल्ली वाराणसी वंदे भारत 48 मिनट देरी से कानपुर सेंट्रल आई। 82502 तेजस एक्सप्रेस नई दिल्ली से गुरुवार को करीब डेढ़ घंटे देरी से चलकर ढाई घंटे देरी से आई।

ये भी पढ़ें : Uttar Pradesh: 26 जनवरी तक जिले के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों के अवकाश, जानें क्यों हुए रद्द

12004 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलकर कानपुर सेंट्रल करीब दो घंटे की देर से आई। वहीं 12033 व 12034 शताब्दी निरस्त रही। 12451 श्रमशक्ति एक्सप्रेस बुधवार देर रात कानपुर सेंट्रल से चलकर नई दिल्ली डेढ़ घंटे की देरी से आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here