न्यूज़लिंक हिंदी। पश्चिम बंगाल में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि टीएमसी के कई नेताओं के यहां छापेमारी की गई है। ईडी का ये एक्शन उत्तरी दम-दम नगर निगम भर्ती घोटाले के मामले हुआ है।
#WATCH | ED raid underway at the premises of TMC leader Tapas Roy in Kolkata. Details awaited. pic.twitter.com/6krSETUXxF
— ANI (@ANI) January 12, 2024
ईडी ने जिन नेताओं के यहां छापे मारे हैं, उनमें ममता सरकार में दमकल मंत्री सुजीत बोस, उत्तरी दमदम नगर पालिका के पूर्व मेयर सुबोध चक्रवर्ती शामिल हैं। इसके अलावा टीएमसी विधायक तपस रॉय के घर भी ईडी के अधिकारी पहुंचे हैं। ईडी के अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल हैं।
ये भी पढ़े : Bareilly News: बरेली को इनडोर स्टेडियम की सौगात, सीएम योगी ने वित्त मंत्री के साथ खेला बैडमिंटन
ईडी की कार्रवाई पर टीएमसी महासचिव कुणाल घोष ने कहा, ईडी जो कर रही है वह राजनीतिक रूप से प्रतिशोधपूर्ण रवैया है और यह बीजेपी के निर्देश पर हो रहा है। बीजेपी हार गई है, उनके पास टीएमसी का सामना करने की ताकत नहीं है इसलिए वे एजेंसियों का दुरुपयोग कर रहे हैं। सीबीआई ने शुभेंदु के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। टीएमसी नेता शशि पांजा ने कहा, अभी पार्टी के बयान के लिए इंतजार कीजिए लेकिन यह साफ है, इस छापेमारी के पीछे राजनीतिक एजेंडा है।
ये भी पढ़े : Bihar में एक और BPSC टीचर की पकड़ौआ शादी, दूल्हा लगाता रहा गुहार, उठा ले गए लड़की के घरवाले
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि चोरों के घर पर छापेमारी हुई है। बंगाल के युवा और यहां की जनता इन लोगों को जेल के पीछे देखना चाहती है।

